एक्सप्लोरर

उन्नाव में मुस्लिम छात्रों से 'जय श्री राम' के नारे लगवाने की घटना को यूपी सरकार ने नकारा

उन्नाव के मदरसा छात्रों से जबरदस्ती 'जय श्री राम' के नारे लगवाए जाने की बात से यूपी सरकार ने इंकार करते हुए कहा है कि सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए यह खबर गलत तरीके से फैलाई गई है.

लखनऊ: उन्नाव जिले में एक मदरसे के छात्रों से जबरदस्ती 'जय श्री राम' के नारे लगवाए जाने की बात से यूपी सरकार ने इंकार करते हुए कहा है कि सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए यह खबर गलत तरीके से फैलाई गई है. प्रमुख सचिव, सूचना, अवनीश अवस्थी ने इस बात को स्वीकार किया है कि झड़प उस वक्त हुई जब बच्चे किक्रेट खेल रहे थे, लेकिन छात्रों से धार्मिक नारे लगवाए जाने की बात से उन्होंने इंकार किया है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए यह खबर गलत तरीके से फैलाई गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर को नमाज पढ़ने के बाद जब ये बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए गए तो चार लोगों ने उन्हें पीटा और उन पर 'जय श्री राम' बोलने का दबाव डाला. बच्चों के कपड़े फाड़े गए और उनकी साइकिलों को तोड़ दिया गया.

इसके बाद ये बच्चे मदरसे को लौट आए और पूरी बात बताई जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया. जामा मस्जिद के इमाम के मुताबिक, इस घटना में बजरंग दल के लोगों का एक समूह शामिल था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीन आरोपियों की पहचान भी उनके फेसबुक अकांउट से कर ली गई है. इन आरोपियों ने कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया अकांउट्स पर खुद की पहचान बजरंग दल के सदस्यों के रूप में बताई है. यह पहली बार नहीं है जब उत्तर प्रदेश से इस तरह की कोई घटना सामने आई है.

4 जुलाई को हुई इसी तरह की एक घटना में कुछ लोगों ने मिलकर एक ऑटो चालक को बाथरूम में बंद कर दिया था और उस पर पत्थर फेंके थे. इसके बाद ऑटो चालक मोहम्मद आतिब ने आरोप लगाया था कि 'जय श्री राम' बोलने से मना करने पर उन लोगों ने उस पर हमला किया था.

इससे पहले कानपुर में कथित तौर पर टोपी पहने एक मुस्लिम युवक के 'जय श्री राम' बोलने से इंकार करने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर उसे पीटा था. यह हमला उस वक्त हुआ जब युवक, जिसकी पहचान ताज मोहम्मद के रूप में की गई थी, मदरसे से बर्रा इलाके में अपने घर लौट रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
CJP नेता मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, क्या होगा एक्शन?
CJP नेता मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, क्या होगा एक्शन?
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget