एक्सप्लोरर

योगी सरकार का 'पावर प्लान'- 75 रुपये महीना दो, बिजली कनेक्शन लो

प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, ''हम दिन रात इसी कोशिश में लगे हैं कि बिजली से जुड़ी परेशानियों का समाधान कैसे हो और बिजली को उपभोक्ता फ्रेंडली कैसे बनाया जाए.''

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को न्यूनतम 75 रूपये महीने की किस्त पर आसानी से बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा रही है. प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, ''हम दिन रात इसी कोशिश में लगे हैं कि बिजली से जुड़ी परेशानियों का समाधान कैसे हो और बिजली को उपभोक्ता फ्रेंडली कैसे बनाया जाए.'' उन्होंने कहा कि हम गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने जा रहे हैं.

श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इसके अलावा योगी आदित्यनाथ सरकार ने गांव और शहर की बाकी जनता के लिए और एक बड़ा फैसला किया है. उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में एक किलोवाट क्षमता वाले मीटर के लिए 80 रुपये लेकर बिजली कनेक्शन दे दिया जाएगा. बकाया भुगतान 75 रुपये की आसान मासिक किस्तों में 16 महीने में लिया जाएगा.

यूपी के उर्जा मंत्री ने कहा, 'अगर गांव में किसी को पांच किलोवाट का कनेक्शन लेना है तो शुरुआत में 1100 रुपये का भुगतान देना होगा जबकि 375 रुपये मासिक किस्त चुकानी होगी. कुल 16 महीनों में ही किस्त पूरी हो जाएगी.’’ इन बिजली कनेक्शनों में तार सरकार की ओर से मुहैया नहीं कराई जाएगी. अगर केबल की व्यवस्था सरकार करती है तो भी किस्तों की रकम मामूली है.

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बात शहरी क्षेत्र की जनता की करें तो एक किलोवाट क्षमता का कनेक्शन सिर्फ 155 रुपये के शुरुआती भुगतान से मिल जाएगा और उसके बाद 100 रुपये की मासिक किस्त अदा करनी होगी. कुल 16 महीने तक यह किस्त देय होगी. इस कनेक्शन में बिजली का तार सरकार की ओर से मुहैया नहीं कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि शहर में अगर यही कनेक्शन अनआर्मर्ड केबल सहित दिया जाए तो शुरुआत में 255 रुपये का भुगतान करना होगा और बाकी 18 किस्तों में 110 रुपये का मासिक भुगतान करना होगा. यानी लगभग 30 मीटर तार की कीमत 480 रुपये भी उपभोक्ता से ली जाएगी. यह रकम प्रारंभिक भुगतान और किस्तों में जुड़ी रहेगी.

श्रीकांत शर्मा ने बताया कि एक किलोवाट क्षमता का ही कनेक्शन यदि 30 मीटर आर्मर्ड केबल के जरिए लिया जाए तो 1200 रुपये केबल का मूल्य होगा. प्रारंभिक भुगतान 255 रुपये का होगा और 150 रुपये की मासिक किस्त देनी होगी जो 18 महीने तक चुकानी होगी. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में आम लोगों को पांच किलोवाट क्षमता का बिजली कनेक्शन देने में 1100 रुपये का आरंभिक भुगतान करना होगा और 375 रुपये की मासिक किस्त होगी जो 16 महीने में देनी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget