एक्सप्लोरर

यूपी: गोरखपुर विश्‍वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं आज से, तीन लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. परीक्षा नियंत्रक डा. अमरेन्‍द्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. विश्‍वविद्यालयी परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8 बजे से 11 बजे और शाम की पाली में 2 बजे से 5 बजे तक होंगी.

गोरखपुरः दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं. परीक्षा को शुचितापूर्वक सम्‍पन्‍न कराने के लिए विश्‍वविद्यालय समेत 249 परीक्षा केन्‍द्र बनाए गए हैं. केन्‍द्राध्‍यक्षों और सहायक केन्‍द्राध्‍यक्षों की तैनाती के साथ परीक्षा प्रणाली पर निगाह रखने के लिए फ्लाइंग स्‍क्‍वायड की छह टीमें तैनात की गई है. इस परीक्षा में स्‍नातक और परास्‍नातक के कुल तीन लाख अभ्‍यर्थी सम्मिलित होंगे.

विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. परीक्षा नियंत्रक डा. अमरेन्‍द्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. विश्‍वविद्यालयी परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8 बजे से 11 बजे और शाम की पाली में 2 बजे से 5 बजे तक होंगी. तीन जिलों गोरखपुर, देवरिया और महराजगंज में 249 परीक्षा केन्‍द्रों पर स्‍नातक और परास्नातक के तीन लाख अभ्‍यर्थी परीक्षा देने के लिए अर्ह हैं. विश्‍वविद्यालय केन्‍द्र पर तीन हजार परीक्षार्थी प्रत्‍येक पाली में परीक्षा में सम्मिलित होंगे.

विश्‍वविद्यालय के मुख्‍य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने बताया कि पुलिस प्रशासन से शुचितापूर्वक परीक्षा को सम्‍पन्‍न कराने के लिए पुलिस और पीएसी की डिमांड की गई है. मुख्‍य नियंता ने बताया कि विश्‍वविद्यालय प्रशासन नकल विहीन और शुचितापूर्वक परीक्षा कराने के लिए कटिबद्ध है. उन्‍होंने बताया कि विश्‍वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल तक चलेंगी. दीक्षा भवन को मुख्‍य परीक्षा केन्‍द्र बनाया गया है. इसमें दो पालियों में परीक्षाएं सम्‍पन्‍न होंगी. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस, मोबाइल, कैमरा और अन्‍य उपकरण लेकर आना पूर्णतः प्रतिबंधित है.

सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि वे परीक्षा के निर्धारित समय से आधे घंटे पूर्व परीक्षा केन्‍द्र पर पहुंचकर अपना स्‍थान ले लें. जिससे परीक्षा के समय किसी भी प्रकार का व्‍यवधान उत्‍पन्‍न न हो. परीक्षा केन्‍द्र पर देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने दिया जाएगा. प्रश्‍नपत्र और उत्‍तरपुस्तिका सहित अन्‍य निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्‍द्रों पर डबल सीसी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर लगाए गए हैं. ये 24 घंटे चालू रहेंगे. डीवीआर भी 60 दिन तक हर हाल में सुरक्षित रखने हैं. कभी भी जांच के लिए विश्‍वविद्यालय प्रशासन इसे मांग सकता है.

आज विश्‍वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में सुबह की पाली में बीए भाग एक अर्थशास्‍त्र प्रथम प्रश्‍नपत्र और बीएससी भाग एक अर्थशास्‍त्र प्रथम प्रश्‍नपत्र, बीए भाग तीन हिन्‍दी प्रथम प्रश्‍नपत्र, बीएससी भाग तीन औद्योगिक रसायन/इ‍ण्‍डस्ट्रियल माइक्रोबायलॉजी/इलेक्‍ट्रानिक्‍स/कम्‍प्‍यूटर साइंस प्रथम प्रश्‍नपत्र, बीएससी (कृषि) भाग दो और अंतिम वर्ष प्रथम प्रश्‍नपत्र, एमए अंतिम वर्ष (रक्षा अध्‍ययन एवं सेमेस्‍टर सिस्‍टम को छोड़कर) हिन्‍दी, राजनीतिशास्‍त्र, शिक्षाशास्‍त्र, दृश्‍यकला, अंग्रेजी, संस्‍कृत, इतिहास सभी प्रथम प्रश्‍नपत्र की परीक्षाएं होगी. वहीं दूसरी पाली में बीए भाग दो अर्थशास्‍त्र प्रथम प्रश्‍नपत्रए बीएससी भाग दो अर्थशास्‍त्र प्रथम प्रश्‍नपत्र, बीएससी (कृषि) भाग एक और तीन प्रथम प्रश्‍नपत्र की परीक्षाएं होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
भारत-विरोधी पोस्ट मामले में महाराष्ट्र ATS सख्त, दोबारा करेगी पूछताछ
भारत-विरोधी पोस्ट मामले में महाराष्ट्र ATS सख्त, दोबारा करेगी पूछताछ

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget