एक्सप्लोरर

यूपी: कमलेश तिवारी हत्याकांड में अब तक तीन लोग गिरफ्तार, 7 हिरासत में

इस मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं पुलिस ने 7 संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है.

लखऩऊ:  कमलेश तिवारी हत्याकांड में गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हो गया है. गुजरात एटीएस ने तीन लोगों शमीम पठान, फैजान पठान ओर मोहसिन शेख को गिरफ्तार किया है साथ ही 7 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने दो मौलानाओं अनवारुल हक और मुफ्ती नईम कासमी को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. रामपुर-मुरादाबाद पुलिस ने पुलिस ने गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को आउटर पर रुकवाकर पांच लोगों को हिरासत में लिया है. कमलेश तिवारी की हत्या की साजिश सूरत में रचे जाने का शक है.

कमलेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनपर चाकू से 13 वार किए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कमलेश को बायीं तरफ 8, दाईं तरफ 2 और पीछे की तरफ 3 बार चाकू मारे गए है. एक गोली जो जबड़े से मारी गयी और मुंह से चीरते हुए पीठ से निकली है. सूरत के उधना इलाके में स्थित मिठाई की दुकान धरती स्वीट्स में मिठाई खरीदते 3 संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए हैं. उनकी तलाश की जा रही है. अहमदाबाद एटीएस और सूरत क्राइम ब्रांच मामले की जांच में लगी हुई है.

इस मामले में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. कमलेश के भतीजे ने कहा है कि बीजेपी नेता शिवकुमार गुप्ता से मंदिर की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, दस दिन पहले उन्होंने कमलेश को जान से मारने की धमकी दी थी. वहीं कमलेश की पत्नी का कहना है कि बीजेपी नेता शिवकुमार गुप्ता से रामजानकी मंदिर ट्रस्ट को लेकर विवाद चल रहा था. जानकारी के मुताबिक दो हमलावार थे, उन्होंने पहले कमरे में चाय पी. वो अपने साथ मिठाई के डिब्बे में बंदूक और चाकू लेकर पहुंचे थे. एक ने गला रेता और दूसरे ने गोली मार दी. कमलेश पर चाकू और बंदूक दोनों से वार किया गया.

योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी में लखनऊ के आईजी एसके भगत, लखनऊ के एसपी क्राइम दिनेश पूरी और एसटीएफ के डिप्टी एसपी पीके मिश्रा शामिल हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कमलेश तिवारी हत्याकांड में प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से रिपोर्ट भी मांगी है.

कमलेश तिवारी हत्याकांड: भतीजे का आरोप- बीजेपी नेता शिवकुमार गुप्ता से चल रहा था विवाद, दी थी जान से मारने की धमकी

यूपी: कमलेश तिवारी हत्याकांड की जांच के लिए SIT गठित, सामने आया 3 संदिग्धों का CCTV वीडियो

कमलेश तिवारी हत्याकांड: रक्षा मंत्री ने दिए आरोपियों को तत्काल कार्रवाई करने निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धनतेरस पर जगमगाएंगी मंडियां, किसान-व्यापारी होंगे सम्मानित
यूपी में धनतेरस पर जगमगाएंगी मंडियां, किसान-व्यापारी होंगे सम्मानित
योगी सरकार में नौकरी नहीं, रोजगार देने का सपना! जौनपुर की सुप्रिया के आइडिया ने जीता दिल
योगी सरकार में नौकरी नहीं, रोजगार देने का सपना! जौनपुर की सुप्रिया के आइडिया ने जीता दिल
यूपी के 2.24 करोड़ किसानों को योगी सरकार का तोहफा, दीवाली से पहले पहुंचे 4482.19 करोड़
यूपी के 2.24 करोड़ किसानों को योगी सरकार का तोहफा, दीवाली से पहले पहुंचे 4482.19 करोड़
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget