एक्सप्लोरर

बीजेपी के रथ को रोकना है तो महागठबंधन में देरी नहीं करनी चाहिए: सिराज मेहंदी

आने वाले 2019 लोकसभा चुनाव में सपा, कांग्रेस, आरएलडी सरीखी पार्टियां महागठबंधन के लिए आस लगाये बैठी हैं. अब ये देखने वाली बात होगी कि महागठबंधन बीजेपी का रथ रोक पाता है या नहीं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य सिराज मेंहदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के रथ को रोकने के लिए समान एवं धर्मनिरपेक्ष विचारधारा की पार्टियों को अब एक मंच पर आने में देरी नहीं करनी चाहिए. यह देरी रणनीति को कमजोर कर देगी.

मेंहदी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों के गैर जिम्मेदाराना निर्णय न केवल बीजेपी विरोध की रणनीति को कमजोर कर रहे, बल्कि महागठबंधन की विश्वसनीयता पर भी संकट पैदा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सांप्रदायिक शक्तियों के विरोध के नाम पर पूरे देश में विपक्षी दलों को एक साथ लाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं. आम चुनावों में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साझा चुनौती देने की कोशिशें कामयाब भी हो रही हैं. गैर बीजेपी दलों के शीर्ष नेताओं को जल्द से जल्द महागठबंधन को आकार दे देना चाहिए, इसमें देरी हमारे एजेंडे को विफल कर देंगी."

मेहंदी ने कहा कि गैर बीजेपी दलों को भय से खौफजदा होने की बजाय राष्ट्रहित में आगे कदम बढ़ाना होगा, तभी अहंकारी केंद्र सरकार और उसके प्रधानमंत्री को शिकस्त दी जा सकेगी.

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी तेजी से लोकसभा चुनाव की तैयारी और उम्मीदवारें के बारे में निर्णय लेकर उन्हें मैदान में भेज रही है. वहीं गैर भाजपा दल अभी नीति-रीति और तौर तरीकों में उलझे हैं. अनिर्णय की स्थिति में जमीनी कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि गैर बीजेपी पार्टियों को राजनीतिक एवं दूसरे हितों को प्राथमिकता देने की बजाय महागठबंधन को मजबूत करने और बीजेपी को पराजित करने की दिशा में युद्ध स्तर पर काम शुरू करना चाहिए.

मेंहदी ने कहा कि अभी हालिया आये बीएसपी प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस पार्टी को तुरंत विचार कर स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए. यह बात करने का फर्ज बड़ी पार्टी के नाते कांग्रेस का बनता है और विपक्ष भी यही पैगाम बार-बार दे रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget