एक्सप्लोरर

चुनाव में भाजपा को मिलेंगी 400 सीटें, यूपी में 74 से ज्यादापर होगी जीत- योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी को यूपी में 74 से अधिक और देश भर में 400 सीटों पर जीत हासिल होगी. उन्होंने एक जनसभा में इस बात को कहा.

कुशीनगर/देवरिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में पूरे देश में भाजपा को 400 सीटें मिलने का दावा किया. योगी ने यहां भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि पूरे देश में एक ही लहर है, हर जागरूक मतदाता की एक ही तमन्ना है कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें. जब जनता इस संकल्प के साथ जुड़ चुकी है तो कोई भी ताकत मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं सकती है.

उन्होंने दावा किया कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये देश में जो 400 सीटें भाजपा को प्राप्त हो रही हैं, वे विजयहार के मनके (मोती) होंगी. मैं यहां इसलिये आया हूं कि कुशीनगर सीट भी उस हार का हिस्सा बने.

योगी ने कहा कि यह उत्साह अचानक नहीं आया है. याद करिये आज से पांच साल पहले का वह समय, जब कांग्रेस का कुशासन था. कांग्रेस ने 10 सालों तक राज किया. आजादी के बाद लगभग 55 साल तक कांग्रेस की सरकारें देश में रहीं. ना जाने कौन-कौन से घोटाले सामने आते थे. उस वक्त के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में 270 से ज्यादा जिले नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद से प्रभावित थे. हमारे जवान और नागरिक मारे जाते थे, सरकार खामोश रहती थी. पाकिस्तान हमारे जवानों के सिर काट ले जाता था. चीन भारत की सीमा में अंदर घुस आता था, मगर प्रधानमंत्री के आने के बाद स्थिति में परिवर्तन हुआ है.

उन्होंने दावा किया 'मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने दीजिये, नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद देश की धरती से समाप्त हो जाएगा. भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया.' उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पांच वर्षों में डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान दिये और सात करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिये. साढ़े 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान योजना से जोड़ा, 37 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुलवाये. आयुष्मान भारत के तहत सालाना पांच लाख रुपये का इलाज कवच दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने तय किया है कि जब किसानों के खेतों में गन्ना है, तब तक चीनी मिलें बंद नहीं होंगी. वरना उन चीनी मालिकों को जेल में डाल दिया जाएगा.’’ योगी ने कहा कि एक तरफ भाजपा राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है जिसे देखकर देश गौरव महसूस कर रहा है. वहीं, कांग्रेस का घोषणापत्र सीधे-सीधे देश के 130 करोड़ जनता का अपमान है. वह कहती है कि देशद्रोह की व्यवस्था खत्म कर देगीं. वह कांग्रेस देश का कल्याण कैसे करेगी.

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 74 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी. बाद में देवरिया में एक रैली को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जो चुनाव हो रहा है उसमें जनता सबसे आगे है और जनता के पीछे पार्टी है तथा पार्टी के पीछे प्रत्याशी है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी तक जितने स्थानों पर चुनाव संपन्न हुए हैं उनमें से सभी की सभी संसदीय सीट भाजपा के पक्ष में जा रही हैं और जनता खुद चुनाव लड़ रही है.

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर में एक चीनी मिल की शुरुआत कर दी है. यदि पूर्व की राज्य सरकारों ने देवरिया जनपद की चीनी मिलों का मामला उच्चतम न्यायालय में नहीं पहुंचाया होता तो यहां देवरिया में भी चीनी मिलों की शुरुआत हो गई होती. वह शुक्रवार को देवरिया के जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र पढ़ने के बाद ऐसा लगता है कि इसे देशद्रोहियों की तरफदारी में बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget