एक्सप्लोरर

यूपी: बसपा सुप्रीमो मायावती का फरमान, गठबंधन के लिए चुनाव जमीन तैयार करें सभी कार्यकर्ता

मायावती ने निर्देश दिया है कि सभी कार्यकर्ता सपा-बसपा गठबंधन के लिए ज़मीन तैयार करें. इसके साथ ही अपने वोटरों को जुमलेबाजों से सावधान रहने की नसीहत भी दें.

कानपुर: बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय बैठक में कार्यकर्ताओं को सुप्रीमो मायावती का फरमान पढ़ कर सुनाया गया. बसपा सुप्रीमो मायावती ने निर्देश दिया है कि सभी कार्यकर्ता सपा-बसपा गठबंधन के लिए ज़मीन तैयार करें. इसके साथ ही अपने वोटरों को जुमलेबाजों से सावधान रहने की नसीहत भी दें. मायावती ने अपने फरमान में कहा है कि जुमलेबाजों की सरकार समाज का ध्यान मूल मुद्दों से भटका कर भ्रमित करने का षड़यंत्र रच रही है. सपा और बसपा मिलकर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करें.

नवीन मार्केट स्थित बसपा के केंद्रीय कार्यालय में मंडलीय बैठक का आयोजन हुआ. कानपुर मंडल जोन इंचार्ज नरेंद्र कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप ने मौजूद रहे. इस बैठक में कानपुर मंडल में आने वाले सभी 6 जनपदों के कार्यकर्ता और विधानसभा इंचार्ज मौजूद रहे. बैठक में संगठन के कार्यो की समीक्षा की गई और अधूरे पड़े कार्यो को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए.

यूपी: बसपा सुप्रीमो मायावती का फरमान, गठबंधन के लिए चुनाव जमीन तैयार करें सभी कार्यकर्ता

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सपा और बसपा का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन देखने को मिलेगा. सपा-बसपा कार्यकर्ता मिलकर गठबंधन की जमीन तैयार करने के लिए घर-घर जाएंगे. सपा-बसपा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य है कि दोनों दलों के कार्यकर्ता ओ के बीच आपसी संबंध प्रगाढ़ हो. ताकि यही कार्यकर्ता गठबंधन के लिए मजबूती के साथ बूथों पर मोर्चा संभाल सके. कानपुर मंडल में आने वाले जनपद, औरैया, ईटावा, कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद में सम्मलेन की तैयारियां शुरू हो गई है. पहला कार्यक्रता सम्मलेन औरेया में 8 मार्च को किया जाएगा.

नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सपा-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से हम वोटरों को जुमलेबाजी से बचाने का भी काम करेंगे. इस सरकार को जुमलेबाजी में महारत हासिल है यह सिर्फ समाज को गुमराह कर उनको भटकाने का काम कर रहे हैं. जिस कार्य को यह सरकार पूरा नहीं कर सकी है उससे ध्यान हटाने के लिए यह तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है.लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे सपा बसपा का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर इनकी पोल खोलने का काम करेगा.

उन्होंने कहा कि यही सही समय है सभी वर्कर कमर कस ले और पूरी ताकत के साथ संगठन के लिए काम करे. जब हमारी सरकार आएगी तभी समाज के गरीब और पीड़ित तबके के लोगों का भला हो सकता है. यह हवा हवाई वाली सरकार गरीबों की पीड़ा को नहीं समझ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
Bankipur Bypoll Live Updates: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, बताया कारण
Live: बांकीपुर से BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, बताया कारण
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget