एक्सप्लोरर

यूपी: जनसेवा के लिए कल से घर-घर दस्तक देगी BJP, 15 दिन में बनाएगी 1 करोड़ मेंबर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान के तहत 10 मई यानी कल से घर-घर जाने का फैसला किया है. यह अभियान 10 मई से 25 मई तक चलेगा, और इसके तहत प्रदेश के 13091 सेक्टरों पर 15 दिन विस्तारक प्रवास करेंगे और प्रतिदिन 50 नए सदस्य बनाकर 15 दिन में 750 लोगों को बीजेपी से जोड़ेंगें.

कल से घर-घर दस्तक देगी बीजेपी: विजय बहादुर पाठक

बीजेपी के प्रदेश महासिचव विजय बहादुर पाठक ने कहा, "पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में जनसेवा के दायित्व के साथ 20 हजार विस्तारक प्रदेश के 13091 सेक्टरों में 15 दिन प्रवास करेंगे." उन्होंने कहा, "मंडल स्तर से ऊपर के कार्यकर्ता शताब्दी अल्पकालिक विस्तारक के रूप में सेक्टरों पर जाकर टोल फ्री नंबर 18002661001 पर मिस्ड कॉल से प्रतिदिन 50 नए बीजेपी सदस्य बनाएंगे. अपना मंडल छोड़कर किसी दूसरे मंडल के सेक्टर पर निवास करते हुए 15 दिन में 750 लोगों को बीजेपी से जोड़ेंगे. इस तरह प्रदेश में 13091 सेक्टरों में 98 लाख से अधिक लोग बीजेपी परिवार के सदस्य बनेंगे."

राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक चिंतन से ही सबका साथ-सबका विकास संभव

पाठक ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक चिंतन से ही सबका साथ-सबका विकास संभव है. उन्होंने कहा, "दीन दयाल के अंत्योदय के विचारों का पत्रक लेकर विस्तारक हर घर तक पहुंचेंगे, ताकि राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उत्थान का कार्य समग्र रूप से संभव हो सके. दीन दयाल जी का दर्शन सृष्टि के उत्थान का मार्गदर्शन करता है." उन्होंने कहा कि शताब्दी अल्पकालीन विस्तारक ग्राम चौपाल, छात्रों से चर्चा, लोक कलाकारों के साथ सांस्कृतिक संध्या, कैशलेस प्रशिक्षण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंपर्क करेंगे.

घरों पर चिपकाएंगे 'मेरा घर, बीजेपी का घर' लिखा हुआ स्टीकर

पाठक ने कहा कि 15 दिवसीय जनसंपर्क अभियान में विस्तारक बूथ समितियों के साथ बूथ पर रहने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता के घर बीजेपी का झंडा लगाएंगे औरा मेरा घर बीजेपी का घर लिखा हुआ स्टीकर भी चिपकाएंगे. उन्होंने कहा कि 15 दिनों में विस्तारक संगठनात्मक, राजनीतिक एवं दार्शनिक विचारों एवं कार्यक्रमों के प्रवाह से जनसंपर्क अभियान में जुटेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget