एक्सप्लोरर

यूपी: तबरेज याद है, लेकिन सैकड़ों हिंदू मारे गए वह याद नहीं- साक्षी महराज

बता दें कि कि सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बोल के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इससे पहले वह दुष्कर्म आरोपी भाजपा विधायक से मुलाकात करने सीतापुर जेल पहुंचे थे.

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन्नाव से सांसद साक्षी महराज ने एक बार फिर मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज अंसारी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह मीडिया के लिए तो बहुत बड़ा दुर्भाग्य है, जहां तबरेज अंसारी तो याद आता है, लेकिन सैकड़ों हिंदू मार दिए गए वह याद नहीं आते. साक्षी महाराज उन्नाव जनपद के एक गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान के तहत एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि कश्मीर में सैनिकों के साथ क्या हो रहा है, वो आपको याद नहीं आता है. चांदनी चौक में मंदिर तोड़ दिया गया, वो भी आपको दिखाई नहीं दे रहा है. छोटी-छोटी लड़कियों के साथ बलात्कार हो रहा है, वो भी आपको दिखाई नहीं दे रहा है. आप सिर्फ तबरेज अंसारी की बात कर रहे हैं. जबकि सैकड़ों हिन्दू मारे गए वह किसी को याद नहीं है. बता दें कि उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज सीतापुर जेल में बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात को लेकर सुर्खियों में थे. सेंगर गैंगरेप के साथ ही पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में जेल में हैं. सेंगर से मुलाकात के बाद साक्षी महाराज ने कहा था कि, "मैं चुनाव के बाद उन्हें धन्यवाद देने के लिए उनसे मिलने आया था." उत्तर प्रदेश के उन्नाव लोकसाभ सीट से बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज को विराट जीत मिली है. साक्षी महाराज ने गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला उर्फ महाराज को 4 लाख एक सौ 78 मतों के भारी अंतर से हारा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget