एक्सप्लोरर

आज से तीन चरणों में खुलेगी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, CAA विरोध प्रदर्शन को लेकर बढ़ा दी गईं थीं सर्दी की छुट्टियां

यूनिवर्सिटी सर्दियों की छुट्टी के बाद 6 जनवरी को खुलने वाली थी. लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया. यूनिवर्सिटीआज से तीन चरणों में खुलेगी.CAA विरोध प्रदर्शन के बाद पैदा हुए हालात को लेकर सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गईं थीं.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी आज से चरणबद्ध तरीके से खुलेगी- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सर्दी की छुट्टियां जाने के बाद यूनिवर्सिटी अब आज से तीन चरणों में खुलेगी. यूनिवर्सिटी परिसर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शन होने के बाद सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गईं थीं. पहले चरण में आज मेडिसिन, यूनानी मेडिसिन, प्रबंधन शिक्षा संकाय और जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी खोले जाएंगे.

एएमयू अधिकारियों ने कहा कि इन संकायों में शेष परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी. विधि, कॉमर्स, विज्ञान, जीव विज्ञान और कृषि विज्ञान संकाय दूसरे चरण में 20 जनवरी को खुलेंगे और उनकी परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू होंगी. कला, सामाजिक विज्ञान, अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन और धर्म शास्त्र, पॉलीटेक्निक्स और सामुदायिक कॉलेज तीसरे चरण के तहत 24 जनवरी से खुलेंगे और इनकी परीक्षाएं 27 जनवरी से शुरू होंगी.

बवाल करने वाले मुख्य आरोपियों की पहचान हो गई है

उधर नागरिकता कानून के विरोध में 15 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बवाल करने वाले मुख्य आरोपियों की पहचान हो गई है. वीडियो और फोटो के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है. जिन 12 लोगों की पहचान हुई है उसमें एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज भी शामिल हैं. अलीगढ़ के एसएसपी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को अपने स्तर पर कार्रवाई करने को कहा है.

वहीं पांच छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने की वजह से गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी है. इसके लिए डीएम को चिट्ठी भी लिखी गई है. अलीगढ़ के अलावा प्रदेश के अलग-अलग शहरों में हिंसा और उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है. साथ ही हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों से हर्जाना भी वसूला जा रहा है.

UP के बड़े शहरों में लागू होगा पुलिस कमिश्नरी सिस्टम, कैबिनेट की बैठक के बाद होगा फैसला

यूपी में हर 90 मिनट में एक बच्चे के खिलाफ अपराध की रिपोर्ट होती है दर्ज- NCRB

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का असर, समुद्र किनारे अलर्ट
मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का असर, समुद्र किनारे अलर्ट
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget