एक्सप्लोरर

यूपी: सोशल मीडिया पर अयोध्या मामले को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर 77 गिरफ्तार

अयोध्या मामले पर फैसले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने 77 लोगों को गिरफ्तार किया है. 34 लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज हुए हैं.

लखनऊ: अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए किए आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लखनऊ पुलिस ने कहा गया कि 34 मामले दर्ज कर लिए गए हैं और 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि फैसले आने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की तरफ से लगातार लोगों से ये अपील की जा रही थी कि वो सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ भी ना पोस्ट करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों.

8275 पोस्ट में से करीब 4563 ऐसे पोस्ट पर कार्रवाई की गई है, जो आपत्तिजनक थे. ये पोस्ट फेसबुक, ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किए गए थे. पुलिस के मुताबिक इन प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर ऱखी जा रही थी.

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने पहले ही बताया था कि मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की रिपोटरें पर नजर रखने के लिए राज्य में पहली बार एक इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (ईओसी) की स्थापना की गई है.

इसी बीच, पुलिस बल ने अनैतिकता को रोकने के लिए धारा 144 को लागू करने जैसे निषेधात्मक कदम उठाए, साथ ही संवेदनशील और व्यस्त बाजारों में गश्ती कर असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश भी दिए.

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि विवादित जमीन रामलला की है. कोर्ट ने इस मामले में निर्मोही अखाड़े का दावा खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि तीन पक्ष में जमीन बांटने का हाई कोर्ट फैसला तार्किक नहीं था. कोर्ट ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ की वैकल्पिक जमीन दी जाए.

कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार तीन महीने में ट्र्स्ट बना कर फैसला करे. ट्रस्ट के मैनेजमेंट के नियम बनाए, मन्दिर निर्माण के नियम बनाए. विवादित जमीन के अंदर और बाहर का हिस्सा ट्रस्ट को दिया जाए.''

अयोध्या फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीशों ने की चीफ जस्टिस गोगोई की प्रशंसा

अयोध्या फैसला: ओवैसी से खफा हैं साधु-संत, वेदांती बोले- वे कोर्ट के बारे में अनाप-शनाप बोल रहे हैं

अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 5 हजार लोगों ने अस्थायी राम मंदिर में किए दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NC के नाराज विधायक मान जाएंगे! फारूक और उमर अब्दुल्ला 2-3 दिनों में करेंगे बैठक
NC के नाराज विधायक मान जाएंगे! फारूक और उमर अब्दुल्ला 2-3 दिनों में करेंगे बैठक
सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
दिवाली पर जगमगाएगा जयपुर, घर-दुकानों की सजावट पर मिलेंगे इनाम
दिवाली पर जगमगाएगा जयपुर, घर-दुकानों की सजावट पर मिलेंगे इनाम
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget