एक्सप्लोरर

कुशीनगर: 175 अध्यापकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, ये है वजह

इतने प्रभारी प्रधानाध्यापकों के एक साथ इस्तीफे के बाद विभाग सकते में आ गया है. विभाग की तरफ से लगातार डैमेज कंट्रोल की कोशिश की जा रही है.

कुशीनगर: मिर्जापुर में हुए मिड-डे-मील कांड से यूपी के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सहमे हुए हैं. प्राथमिक विद्यालयों में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक अब मिड-डे-मील का जिम्मा लेने से कतरा रहे हैं. कुशीनगर जनपद में दो ब्लॉकों के लगभग 175 प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने सामूहिक इस्तीफा देकर अपना इरादा भी जाहिर कर दिया है. इस्तीफा देने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों का कहना है कि मिड-डे-मील बनवाने की जिम्मेदारी उन्हीं की होती है और इसके लिए उन्हें न तो कोई भत्ता दिया जाता है और न ही कोई अन्य सुविधा.

बहुत से शिक्षकों ने तो यहां तक कहा कि पिछले तीन साल से उनकी प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति भी रुकी हुई है ऐसे में प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है. बीते दिन ‌विशुनपुरा ब्लॉक के 58 प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने अपने पद से इस्तीफा दिया था.

बुधवार को पडरौना के 117 प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने इस्तीफा दिया है. इस्तीफा देने वाले ये प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने मूल पद शिक्षक पर कार्य करेंगे. शिक्षकों के इस फैसले से सकते में आए बेसिक शिक्षा अधिकारी उनसे वार्ता कर उनकी समस्याओं का हल निकालने का आश्वासन देने की बात कह रहे हैं.

शिक्षकों का कहना है मिड-डे-मील से लेकर हर काम के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक ही जिम्मेदार होता है. प्रधानाध्यापक कोटेदार के यहां से राशन लेकर आएगा, सब्जी खरीदकर लाएगा, बच्चों की पढ़ाई को छोड़कर उनसे बाकी सारे काम कराए जाते हैं. लेकिन उसे किसी तरह की सुविधा नहीं दी जाती है. इतना ही नहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्य कर रहे शिक्षकों की पदोन्नति भी रुकी हुई है. इन सबको लेकर अभी तक 175 प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है.

एक साथ इतने प्रभारी प्रधानाध्यापकों के इस्तीफे के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. प्रभारी प्रधानाध्यापकों के इस्तीफे के बाद प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्था चरमरा जाएगी. बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार डैमेज कंट्रोल का प्रयास कर रहे रहे हैं लेकिन अभी शिक्षक मानने को तैयार नहीं हैं. बीएसए का मानना है एमडीएम पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा, यह सबसे महत्वपूर्ण है.

टीचर्स डे स्पेशल: दोनों हाथ कटे हैं, फिर भी बेमिसाल है प्रयागराज का यह अनूठा शिक्षक

यूपी: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मानद उपाधि नहीं लेंगे DGP ओपी सिंह, विरोध के बाद लिया फैसला

चिन्मयानंद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छात्रा को कॉलेज बदलने की अनुमति दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget