एक्सप्लोरर

गरीब महिलाओं को सेहतमंद भी बना रहा है उज्जवला का गैस कनेक्शन, बीमारी में आई दस फीसदी की कमी

एक रिसर्च के मुताबिक उज्जवला योजना के कारण गरीब महिलाएं सेहतमंद हो रही हैं. इस रिसर्च को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रोफ़ेसर डा० तारिक महमूद ने किया है.

प्रयागराज: गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना उज्जवला को लेकर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. उज्ज्वला की वजह से पिछले दो सालों में ग्रामीण इलाकों की गरीब महिलाओं की बीमारी दर में दस फीसदी की बड़ी गिरावट आई है. सबसे ज़्यादा बदलाव फेफड़े और सांस से जुडी टीबी - दमा व दूसरी बीमारियों में हुआ है. प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रोफ़ेसर डा० तारिक महमूद द्वारा इस बारे में अमेरिका में पेश किये गए रिसर्च के मुताबिक़ उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन मिलने के बाद ग्रामीण महिलाएं लकड़ी -कंडी व राठ के धुंए से बच रही हैं और यही उन्हें बीमार होने से बचाने में सबसे बड़ा सबब भी बन रहा है.

गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला न सिर्फ महिलाओं को खासी राहत पहुंचा रही है, बल्कि तमाम बीमारियों से निजात दिलाते हुए उन्हें सेहतमंद भी बना रही है. अमेरिका के टेक्सास शहर में पेश किये गए रिसर्च के मुताबिक़ ग्रामीण इलाके की गरीब महिलाओं में बीमारी की सबसे बड़ी वजह धुंआ होता है.

लकड़ी - कंडी और राठ पर खाना बनाने के दौरान निकलने वाला धुंआ कई बार धूम्रपान से भी ज़्यादा खतरनाक होता है. खासकर फेफड़े और सांस से होने वाली ज़्यादातर बीमारियां इसी धुंए की वजह से ही होती हैं. प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रोफ़ेसर और हेड ऑफ डिपार्टमेंट डा० तारिक महमूद द्वारा की गई रिसर्च में यह पाया गया कि दो साल पहले तक ग्रामीण इलाके की 89 फीसदी गरीब महिलाएं लकड़ी -गोबर से तैयार कंडी व राठ से खाना बनाती थीं.

गरीब महिलाओं को सेहतमंद भी बना रहा है उज्जवला का गैस कनेक्शन, बीमारी में आई दस फीसदी की कमी

इनमे से तमाम महिलाएं अब उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन पा चुकी हैं. गैस के इस्तेमाल से उन्हें न सिर्फ सहूलियत हो रही है. उनका वक्त बच रहा है, बल्कि उनमे होने वाली फेफड़े व सांस की बीमारियां भी तेजी से कम हो रही हैं. डा० तारिक महमूद ने पहले चरण में चार सौ महिलाओं पर रिसर्च किया और उसके बाद उनका काम ग्रामीण इलाके की गरीब व औसत आय वाली पांच हजार महिलाओं पर चल रहा है.

उन्होंने अपनी रिसर्च के आधार पर अमेरिका में जो शोधपत्र पेश किया है, उसके मुताबिक़ पिछले दो सालों में ग्रामीण इलाके की गरीब महिलाओं में फेफड़े व सांस से जुडी बीमारियों में दस फीसदी की कमी आई है. इसके साथ ही धुंए से दूर रहने की वजह से वह तेजी से ठीक भी हो रही हैं. उनकी रिसर्च के यह आंकड़े खुद मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज से संबद्ध प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल में भी देखने को मिल रहे हैं.

ग्रामीण इलाके की गरीब महिलाओं पर रिसर्च करने वाले डा० तारिक महमूद के मुताबिक़ दस फीसदी का आंकड़ा तो शुरुआती है. उज्जवला योजना के तहत जब तमाम दूसरी महिलाओं को गैस कनेक्शन मिल जाएंगे और वह लकड़ी व कंडी से पूरी तरह निजात पाने लगेंगी तो फेफड़े व सांस की बीमारी से परेशान महिलाओं की संख्या दस से बढ़कर पचास फीसदी तक कम हो सकती हैं. उनके मुताबिक़ धुंए की वजह से महिलाओं में सिर्फ फेफड़े से जुडी बीमारियां ही नहीं, बल्कि कैंसर जैसे कई दूसरे गंभीर रोग भी होते हैं.

गरीब महिलाओं को सेहतमंद भी बना रहा है उज्जवला का गैस कनेक्शन, बीमारी में आई दस फीसदी की कमी

शोधकर्ता डा० तारिक महमूद ने अमेरिका में पेश की गई अपनी रिसर्च में साफ़ तौर पर कहा है कि ग्रामीण इलाके में रहने वाली भारतीय महिलाओं की सेहत को लेकर पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना उज्जवला क्रांतिकारी कदम हो सकती है और आने वाले दिनों में इसके चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिल सकते हैं.

इस बारे में जब उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन पाने वाली गरीब महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने भी सेहत को लेकर किये गए रिसर्च के दावों को सही बताया. इन महिलाओं के मुताबिक़ लकड़ी पर खाना बनाते वक्त उन्हें खांसी व दूसरी दिक्कतें होती थीं, लेकिन अब एलपीजी पर खाना बनाने के दौरान कोई परेशानी नहीं होतीं.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल में एक मई 2016 को गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाने की शुरुआत की थी. इसके तहत पिछले तीन सालों में अब तक छह करोड़ से ज़्यादा महिलाओं को कनेक्शन दिया जा चुका है.

इसका सबसे ज़्यादा फायदा ग्रामीण इलाके की महिलाओं को मिला है. प्रयागराज के प्रोफ़ेसर डा० तारिक महमूद की उज्जवला योजना के बाद महिलाओं की सेहत को लेकर की गई रिसर्च इस योजना की लोकप्रियता में न सिर्फ चार चांद लगा सकती है, बल्कि इसे मील का पत्थर बनाने में भी मददगार साबित हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget