एक्सप्लोरर

कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत

Ishan Kishan: ईशान किशन ने कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर प्रतिक्रिया दी. कीर्ति आजाद ने मंदिर में ट्रॉफी ले जाने को गलत ठहराया था.

Ishan Kishan On Kirti Azad: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद (Kirti Azad) के विवादित बयान पर ईशान किशन का रिएक्शन सामने आया. टीम इंडिया ने बीते रविवार (08 मार्च) 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब धीरे-धीरे भारतीय खिलाड़ी अपने घर पहुंच रहे हैं. ईशान किशन पटना पहुंचे, जहां उन्होंने कीर्ति आजाद के मंदिर में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी ले जाने को गलत ठहराने वाले बयान पर रिएक्शन दिया. 

क्या बोले थे कीर्ति आजाद?

कीर्ति आजाद ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "शेम ऑन टीम इंडिया. हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और सिख थे. हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत हिंदुस्तान में लेकर आए. आखिर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है?"

उन्होंने आगे लिखा, "मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं? यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है- सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं! सिराज ने इसे कभी मस्जिद में प्रदर्शित नहीं किया. संजू इसे कभी चर्च में नहीं ले गए. यह ट्रॉफी हर धर्म के 1.4 अरब भारतीयों की है- यह किसी एक धर्म की जीत का जश्न नहीं है!"

ईशान किशन ने दिया जवाब 

पटना पहुंचे ईशान ने पत्रकारों से बात करते हुए दिखाई दिए. इसी दौरान उनसे कीर्ति आजाद के कमेंट को लेकर सवाल किया गया, जिस पर ईशान भड़क गए. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, "इतना अच्छा वर्ल्ड कप जीते. अच्छे सवाल आप लोग करिएगा. ये कीर्ति आजाद क्या बोले? इस पर मैं क्या बोलूं? कुछ अच्छा सवाल करिए."

टूर्नामेंट में ईशान का प्रदर्शन 

ईशान टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 35.22 की औसत और 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले. इस तरह ईशान ने विश्व कप में बल्ले से जौहर दिखाया. 

 

ये भी पढ़ें: इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव ने दिया बड़ा अपडेट; साथ में एक ट्विस्ट भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी ने जिस बल्ले से गेंदबाजों की जमकर की कुटाई, वो किसको देने का किया वादा, कहा- 'IPL के बाद आपका'
वैभव सूर्यवंशी ने जिस बल्ले से गेंदबाजों की जमकर की कुटाई, वो किसको देने का किया वादा, कहा- 'IPL के बाद आपका'
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन; BCCI अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन; BCCI अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
KKR की हार का जिम्मेदार कौन? मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, मुकुल चौधरी को लेकर कही ये बात
KKR की हार का जिम्मेदार कौन? मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, मुकुल चौधरी को लेकर कही ये बात
Advertisement

वीडियोज

Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump
Iran US-Israel Ceasefire: ईरान vs इजरायल...सीजफायर को Netanyahu तोड़ने पर क्यों तुले? | Trump
Sandeep Chaudhary : SIR में हेरा-फेरी...TMC के साथ खेला? | Derek O'Brien |TMC Vs ECI | BJP | Bengal
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, असम के CM की पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, असम के CM की पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR
Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, अब बिहार के CM पद से देंगे इस्तीफा?
नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, अब बिहार के CM पद से देंगे इस्तीफा?
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
Explained: सरप्राइज नेता चुनकर खेला करेगी BJP! बिहार CM की रेस में सम्राट, मंगल पांडे समेत 5 बड़े नामों का क्या होगा?
सरप्राइज नेता चुनकर खेला करेगी BJP! बिहार CM की रेस में 5 बड़े नामों का क्या होगा?
बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी EVM चेक करने की इजाजत, मशीन के किन पार्ट्स की होगी जांच?
बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी EVM चेक करने की इजाजत, मशीन के किन पार्ट्स की होगी जांच?
CRPF Recruitment 2026: सीआरपीएफ में निकली कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई?
सीआरपीएफ में निकली कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई?
Embed widget