एक्सप्लोरर

अलीगढ़ : मुठभेड़ में 3 डकैत ढेर, दो पर था 25 हजार का इनाम

एसएसपी ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों बदमाशों की मौत हो गई. बदमाशों के कब्जे से तमंचे, पिस्टल और डंडे मिले हैं. मारे गए दो बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. फरार बदमाश की तलाश जारी है.

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ पुलिस ने दादों थाना क्षेत्र के सीकरी के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी समेत तीन बदमाशों को ढेर कर दिया. वहीं इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं. जिनका इलाज जारी है. हालांकि मौके से एक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. मारे गए बदमाश कासगंज डकैती और हत्याकांड में शामिल रहे थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय कुमार साहनी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर से पुलिस को डकैतों के दादों थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी. जिस पर क्यूआरटी टीम और सर्विलांस टीम ने तुरन्त एक्शन लिया और इलाके में चेकिंग शुरू कर दी. इस बीच पुलिस ने बदमाशों को गांव सीकरी जंगलों में घेरा, जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए. वहीं अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए. मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी विनोद और मनोज गोली लगने से घायल हो गए. पांचो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. एसएसपी ने बताया कि जब डकैतों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, उस दौरान पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम आदित्य, एहसान और वसीम बताया. डकैतों ने बताया कि कासगंज के सहावर में पिछले दिनों हुई डकैती में वह शामिल थे, जिसमें उन लोगों ने चार लोगों की हत्या भी की थी. एसएसपी ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों बदमाशों की मौत हो गई. बदमाशों के कब्जे से तमंचे, पिस्टल और डंडे मिले हैं. मारे गए दो बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. फरार बदमाश की तलाश जारी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget