एक्सप्लोरर

बिहार: नतीजों के बाद कुशावाह को बड़ा झटका, दो विधायक और एक एमएलसी जेडीयू में शामिल

बिहार में लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो 40 सीट में से 39 सीट एनडीए के खाते में गईं हैं वहीं सिर्फ एक सीट कांग्रेस को मिली है. महागठबंधन को इस बार खाली हाथ रहना पड़ा है.

पटना: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद बिहार में महागठबंधन के सहयोगी उपेंद्र कुशवाह को बड़ा झटका लगा है. कुशवाह की पार्टी आरएलएसपी के दो विधायक ललन पासवान और सुधांशु शेखर जेडीयू में शामिल हो गए हैं. बता दें कि बिहार में आरएलएसपी के दो ही विधायक थे. स्पीकर की अनुमति के बाद आरएलएसपी के विधायक दल का जेडीयू में विलय कर दिया गया.

बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या की बात करें तो आरजेडी के 80, जेडीयू के 71, आरएलएसपी के दो, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के एक और अन्य 7 विधायक हैं. आरएलएसपी के दो विधायको के जेडीयू में शामिल होने के बाद जेडीयू विधायकों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर लगातार चल रही अनबन के बाद कुशवाह ने एनडीए को छोड़ दिया था. इसके बाद कुशवाह ने महागठबंधन में शामिल हो कर दो सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उनके दोनों उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा. बिहार में लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो 40 सीट में से 39 सीट एनडीए के खाते में गईं हैं वहीं सिर्फ एक सीट महागठबंधन की साथी कांग्रेस को मिली है

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कुशवाह ने ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा, ''जनता का निर्णय सर आंखों पर महागठबंधन/ यूपीए के लिए किसी पर आरोप लगाने के बजाए आत्म-मंथन करने का समय है. यह जीत किसी उम्मीदवार या राज्य सरकार में सत्तासीन नेताओं का नहीं, जनता के नब्ज़ को विपक्ष के नेताओं द्वारा सही से नहीं समझ पाने का नतीजा है.''

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''जनता के निर्णय का हम सम्मान करते हैं. कुछ लोग EVM पर सवाल उठा रहे हैं, कुछ लोग मुद्दों की बात कर रहे हैं तो कुछ अन्य तरह की बातें भी. महागठबंधन एवं UPA के नेताओं के साथ बैठकर समीक्षा करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget