एक्सप्लोरर

दिल्ली में दो कांवड़ियों की मौत, सहारनपुर में भी करंट लगने से एक की गई जान

शनिवार का दिन कांवड़ियों के लिए ठीक नहीं रहा. दिल्ली में दो कांवड़ियों की मौत अलग-अलग घटना में हो गई. वहीं, यूपी के सहारनपुर में भी एक कांवड़िये की मौत करंट लगने से हुई. दिल्ली में एक कांवड़िये की मौत करंट लगने से हुई जबकि दूसरे की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार तड़के हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो कांवड़ियों की मौत हो गई. एक कांवड़िये की मौत सड़क दुर्घटना में जबकि दूसरे कांवड़िये की मौत करंट लगने से हुई. मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान मोहित (24) और विजेंद्र करन (36) के रूप में हुई है. दोनों ही दिल्ली के रहने वाले हैं. बता दें कि करंट लगने से कांवड़िये की मौत की एक घटना यूपी के सहारनपुर से भी सामने आई है. इस घटना में यहां एक कांवड़िये की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया.

दिल्ली पुलिस का बयान

दिल्ली पुलिस ने कहा कि दोनों मृतक डाक कांवड़ के समूह में शामिल थे. पुलिस ने कहा कि मोहित की मौत पश्चिमी दिल्ली में सागरपुर बस स्टैंड के पास एक ट्रकों की टक्कर से हुई. पुलिस ने कहा कि इस मामले में मोहित और उसके तीन अन्य सहयोगी घायल हो गये जिसमें से मोहित ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने दूसरे ट्रक के चालक अजय शंकर (41) को गिरफ्तार कर लिया है.’’

दिल्ली के दूसरे कांवड़िये विजेंद्र की मौत करंट लगने से हुई. दरअसल, विजेंद्र जिस ट्रक पर सवार थे उस पर रखा बड़ा स्पीकर हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया. इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए. यह घटना जैतपुर क्षेत्र के सेंट्रल बैंक एटीएम के पास हुई.

सहारनपुर में बिजली के तार के संपर्क में आए कांवड़िए

सहारनपुर में कांवड़िये की मौत एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कांवड़िये टैक्ट्रर ट्राले में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे. कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली देवबंद से निकलकर मंगलौर रोड स्थित मानकी मन्दिर के निकट पहुंचने पर वाहन बिजली के तार के संपर्क में आ गया. इसके बाद डी जे संचालक अंकित (26) और रामकुमार (50) करंट लगने से बुरी तरह झुलस गये. सिटी एसपी ने बताया कि उपचार के दौरान रामकुमार की मौत हो गई जबकि अंकित का इलाज चल रहा है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन

मुंबई में अगले 48 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, BMC ने लोगों से सावधान रहने को कहा भगोड़े माल्या ने सुप्रीम कोर्ट को लिखी चिट्ठी, कहा- मेरी और मेरे घरवालों की संपत्ति जब्त न की जाए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
अहिल्यानगर: NEET में कम मार्क्स आने पर छात्रा अंकिता सांगले ने किया सुसाइड, लीक के पहले वाला पेपर अच्छा हुआ था
अहिल्यानगर: NEET में कम मार्क्स आने पर अंकिता सांगले ने दी जान, लीक के पहले वाला पेपर अच्छा हुआ था
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget