एक्सप्लोरर

दर्दनाक: MP से अगवा किए गए जुड़वां बच्चों के शव UP से बरामद, 20 लाख फिरौती लेने के बाद भी की गई हत्या

सीएम कमलनाथ ने कहा कि पूरी सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि हम निश्चित ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे.

भोपाल: मध्य प्रदेश से दो जुड़वां बच्चों की अपहरण के बाद हत्या का बेहद ही दर्दनाक मामला सामना आया है. इन दोनों बच्चों के शव यूपी के बांदा से बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि 20 लाख रुपये की फिरौती लेने के बाद भी अपहरणकर्ताओं ने बच्चों की हत्या कर दी और उनके शव यमुना में फेंक दिए. इस मामले में पुलिस ने 6 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.

12 फरवरी को हुआ था अपहरण

  • पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी को दोनों बच्चे प्रियांश और श्रेयांश चित्रकूट स्थित सद्गुरु पब्लिक स्कूल से बस से घर लौट रहे थे. इसी दौरान इन दोनों बच्चों का अपहरण किया गया.
  • अपहरणकर्ताओं ने बच्चों के कारोबारी पिता से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी.
  • पुलिस ने जानकारी दी है कि पिता ने इस मामले की जानकारी दिए बिना 20 लाख रुपये अपहरणकर्ताओं को दे भी दिए थे.
  • चित्रकूट में जुडवां बच्चों के हत्यारों से बरामद बाइक और जीप पर बीजेपी के झंडे लगे हुए हैं, डीजीपी ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला और हत्यारों को फांसी दिलवाएंगे
  • जानकारी के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने बच्चों से पूछा कि क्या हमें पहचान लोगे, इस पर बच्चों ने हां कहां. इसी के बाद अपहरणकर्ताओं ने दोनों बच्चों के हाथ-पैर बांध कर यमुना में फेंक दिया.
  • चित्रकूट के नयागांव थाना प्रभारी के. पी. त्रिपाठी ने कहा, ''जुड़वां भाइयों के शव उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू गांव के पास यमुना नदी में शनिवार देर रात पानी में तैरते मिले.''
  • बच्चों के शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने सतना जिले के चित्रकूट में प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की.
  • पुलिस ने दोनों बच्चों के अपहरण के बाद हत्या के मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनके बारे में बताया कि ये लोग पेशेवर अपराधी नहीं है बल्कि जल्द पैसा कमाने के लालच में शॉर्टकट अपनाने वाले संपन्न घरों के लड़के हैं.
  • गिरफ्तार आरोपियों में एक स्कूल के सुरक्षा गार्ड का बेटा, एक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाला लड़का, एक बीटेक का छात्र और एक पुरोहित का बेटा शामिल है.
  • मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बदमाशों का शिकार बने बच्चों के परिजनों से रविवार की सुबह फोन पर बात कर शोक संवेदना वक्त करते हुए आरोपियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है.
  • नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने जुड़वा भाइयों की हत्या के मामले में ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन चित्रकूट के अगवा जुड़वा बच्चों को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने में 12 दिन बाद भी असफल रही.
दर्दनाक: एमपी के सतना से अगवा जुड़वां बच्चों के शव 12 दिन बाद बरामद, स्कूल बस से हुई किडनैपिंग

मध्य प्रदेश: किडनैप हुए बच्चों की हत्या पर बोले सीएम कमलनाथ- अफसोस है इन्हें बचा नहीं पाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget