एक्सप्लोरर

नीतीश के 'सुशासन' पर तेजस्वी का हमला, कहा- 'पुलिस से ज्यादा अपराधियों के पास AK-47'

बिहार के मुंगेर में पिछले दिनों एक कुएं से 12 एके-47 बरामद किये गये थे. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मुंगेर और आम अपराधियों तक एके-47 कैसे पहुंच रही है?

पटना: मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की एके-47 राइफल से हत्या और मुंगेर 12 एके-47 बरामद होने के बाद से बिहार की कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में है. पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में 'एके-47' का राज है. उन्होंने कहा कि आज के समय में बिहार पुलिस से ज्यादा एके-47 राइफल 'स्टेट स्पॉन्सर्ड क्रिमनल' के पास है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ''AK-47, AK-47, AK-47, AK-47, AK-47, AK-47, AK-47, AK-47, AK-47, AK-47s..'' उन्होंने आगे कहा, ''बिहार में एके-47 राज है. बिहार पुलिस से ज्यादा एके-47 राइफल 'स्टेट स्पॉन्सर्ड क्रिमनल' के पास है. पिछले 13 वर्षों से बिहार में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद.''

समीर कुमार की 23 सितंबर को मुजफ्फपुर में अपराधियों ने सरेराह हत्या कर दी थी. समीर सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि एके-47 की अंधाधुंध गोलीबारी में पूर्व महापौर को 16 गोलियां लगीं, जबकि उनके चालक को 12 गोलियां. मुजफ्फरपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने कहा कि अपराधियों ने एके-47 का इस्तेमाल किया था.

बिहार: नहीं थम रहा हथियार बरामदगी का सिलसिला, मुंगेर में कुंए से मिलीं 12 AK-47

इसके ठीक बाद मुंगेर में एक कुएं से 12 एके-47 बरामद किये गये थे. ध्यान रहे कि बिहार का मुंगेर क्षेत्र अवैध हथियार बनाने के लिए पूरे देश में चर्चित है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मुंगेर और आम अपराधियों तक एके-47 कैसे पहुंची?

पहले भी बिहार में एके-47 हथियार से लोगों की हत्या हो चुकी है. आईएएनएस न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या और फिर राजधानी से सटे कच्ची दरगाह इलाके में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता बाहुबली बृजनाथी सिंह की हत्या में भी एके-47 से ही की गई थी.

मुजफ्फरपुर हत्याकांड: तेजस्वी बोले- नीतीश कुमार की नाकामियों से बिहार में आम हथियार हुआ AK-47

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget