गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात सरकार ने स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश के लिए लिखित अनुमति अनिवार्य की है. साथ ही, विज़िटर्स का रिकॉर्ड रखने और विद्यार्थियों की निजता सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं.

गुजरात सरकार ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रवेश संबंधी नियम सख्त कर दिए हैं. नए निर्देशों के मुताबिक, अब बिना पूर्व अनुमति के कोई भी बाहरी व्यक्ति स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा. इसके लिए संबंधित व्यक्ति को स्कूल के प्रधानाचार्य या संस्थान के प्रमुख से पहले लिखित अनुमति लेनी होगी. सरकार ने स्कूलों को इन नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
स्कूल आयुक्त कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि स्कूल परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश को नियंत्रित किया जाएगा. किसी भी व्यक्ति को स्कूल आने से पहले प्रधानाचार्य या संस्थान के प्रमुख से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा.
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
हालांकि, इस नियम से सरकारी अधिकारियों को छूट दी गई है. लेकिन यह छूट केवल उन्हीं अधिकारियों को मिलेगी, जो अपने आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन के लिए विधिवत अधिकृत होंगे. यानी हर सरकारी अधिकारी को भी बिना किसी आधार के इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा.
आगंतुक पंजी में दर्ज करना होगा पूरा विवरण
परिपत्र में स्कूल प्रशासन को एक और जरूरी निर्देश दिया गया है. इसके तहत स्कूल आने वाले सभी लोगों का विवरण आगंतुक पंजी में दर्ज करना अनिवार्य होगा. इससे स्कूल परिसर में आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखा जा सकेगा और जरूरत पड़ने पर उनकी जानकारी हासिल की जा सकेगी.
इस व्यवस्था का उद्देश्य स्कूलों में बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर रखना और विद्यार्थियों की सुरक्षा को बेहतर बनाना है.
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा
बच्चों की फोटो और निजी जानकारी को लेकर भी निर्देश
गुजरात के शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की निजता और गरिमा की सुरक्षा पर भी जोर दिया है. स्कूल प्राधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बच्चों की तस्वीरों, वीडियो और निजी जानकारी को इस तरह एकत्र करने, प्रकाशित करने या प्रसारित करने से रोकें, जिससे उनकी सुरक्षा, गरिमा या निजता प्रभावित हो सकती है.
इन निर्देशों के जरिए स्कूलों में सुरक्षित माहौल बनाने और विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग को रोकने पर जोर दिया गया है.






















