एक्सप्लोरर

तलाक पर तेज प्रताप की दो टूक, 'सुलह का सवाल ही नहीं है, तीर कमान से निकल चुका है'

तेज प्रताप ने कहा," सुलह होने वाली नहीं है. एक बार कमान से तीर निकल गया है तो अंजाम तक पहुंचेगा. किसी भी तरह से सुलझने वाला नहीं है मामला ये. घुट-घुट कर आदमी नहीं जी सकता है."

पटना: ऐसे वक्त में जबकि बिहार में भी 2019 के चुनाव के लिए बिसातें बिछ रही हैं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर के भीतर एक नया संकट आ गया है. ये संकट राजनीतिक नहीं, पारिवारिक है जिसमें लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप की विवाहित जिंदगी दांव पर लगी है. तेजप्रताप ने पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है.

छह महीने में ही अपनी शादी को तोड़ने के लिए कोर्ट में अर्जी देने वाले तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो घुट घुट कर नहीं जीना चाहते. इस शादी को बचाने की कोशिशें जारी हैं लेकिन तेज प्रताप ने कहा," सुलह होने वाली नहीं है. एक बार कमान से तीर निकल गया है तो अंजाम तक पहुंचेगा. किसी भी तरह से सुलझने वाला नहीं है मामला ये. घुट-घुट कर आदमी नहीं जी सकता है."

तेज प्रताप ने पटना के फैमिली कोर्ट में ये अर्जी दी है जिस पर सुनवाई की तारीख 29 नवंबर मुकर्रर की गई है. कोर्ट में तलाक की अर्जी सिर्फ तेज प्रताप यादव की ओर से दाखिल की गई है. इसमें तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या राय की सहमति नहीं ली है.

तेजप्रताप की शादी इसी साल 12 मई को आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से बड़े धूमधाम से हुई थी. ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं. पटना में तो तेज प्रताप यादव की शादी के पोस्टर भी अभी कई जगह जस के तस हैं लेकिन उनका दांपत्य जीवन लड़खड़ा गया है.

तेज प्रताप इसका दोष दूसरे लोगों के मत्थे मढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा," घर में ऐसे लोग हैं... भरे पड़े हैं.. जो सबको.. भाई को भाई के प्रति बहन को भाई के प्रति सब घर तोड़ने में लगे हैं. तमाम दिनों से ये लोग. वही लोग ऐसा कारनामा करने का काम किए हैं मेरे साथ."

लालू के परिवार पर ये संकट ऐसे वक्त में आया है जबकि 2019 का चुनाव मुहाने पर है. लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि घर के झगड़े का तमाशा ना बनाया जाए. तेजस्वी ने कहा कि हमें इन सब पर बहस नहीं करनी चाहिए. देश की चिंता करिए. परिवार की चिंता छोड़ दीजिए. जो भी होगा वो मेरा परिवार जानेगा. अगर घर-परिवार पर टीका-टिप्पणी की जाने लगे तो नीतीश कुमार से लेकर नरेंद्र मोदी तक नहीं बचेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget