एक्सप्लोरर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ाव चोरी माले में कानूनी कार्रवाई को लेकर सुनवाई एक बार फिर टल गयी. अब अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी. प्रशासन द्वारा रिपोर्ट नहीं दाखिल की गयी थी.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले में कानूनी कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सुनवाई टल गई है. राम मंदिर के तत्कालीन महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राय और कृष्ण मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ की ओर से न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है. 

आज इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन प्रशासन की ओर से रिपोर्ट दाखिल नहीं किए जाने के चलते न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 16 अक्टूबर की तारीख तय की है. जिसके बाद वादी पक्ष ने स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठाए हैं.

यह भी पढ़ें : 'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार

प्रशासन की रिपोर्ट नहीं हो पायी दाखिल 

राम जन्मभूमि से जुड़े चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं ने दाखिल याचिका पर आज न्यायालय में सुनवाई होनी थी. अधिवक्ता संघ की ओर से धारा 173(4) के तहत संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है. हालांकि, न्यायालय में प्रशासन की रिपोर्ट दाखिल नहीं होने के कारण मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी. अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी.

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने उठाए सवाल 

इस पूरे मामले को लेकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि आज की पेशी के दौरान प्रशासन की ओर से रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई, जिसके चलते न्यायालय को अगली तारीख निर्धारित करनी पड़ी.

कालिका प्रसाद मिश्र के मुताबिक, 16 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई के दौरान न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा कि यदि पुलिस प्रशासन रिपोर्ट दाखिल नहीं करता है, तो संबंधित अधिकारियों को एक से दो घंटे के भीतर तलब कर मामले की सुनवाई की जाए.

यहां बता दें कि राम मंदिर में चढ़ाव चोरी का मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था, शुरूआती जांच में मंदिर के कई कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया गया था. लेकिन मंदिर ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर लगातार आवाजें उठ रहीं हैं.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी

शिवेंद्र द्विवेदी एबीपी न्यूज़ से अयोध्या से जुड़े हैं. चार वर्षों के अनुभव के साथ धार्मिक, समाज और प्रशासन की खबरों पर खास नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में लड़कियों को मिलेगी सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती, सीएम योगी ने किया ऐलान
यूपी में लड़कियों को मिलेगी सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती, सीएम योगी ने किया ऐलान
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget