एक्सप्लोरर

'तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार' टी शर्ट लॉन्च, तेजप्रताप ने तेजस्वी को सीएम बनाने की अपील की

तेजप्रताप ने इस मौके पर बिना नाम लिए नीतीश कुमार से पंद्रह साल का हिसाब मांग लिया. उन्होंने कहा कि 15 साल से कोई रोजगार की पहल सरकार की तरफ से नही की गई.

पटना: तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की कवायद में जुटे लालू प्रसाद के लाल और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप यादव आज पटना के लालजी मार्केट पहुंच गए.उन्होंने टी-शर्ट बांटकर मुहिम की शुरुआत की. तेजप्रताप यादव ने हाल में ही पांच सौ टी-शर्ट जिसपर स्लोगन "तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार" लिखा है उसका आर्डर दिया था. तेजप्रताप ने दुकान पहुंचकर, लोगों को स्लोगन लिखे टी-शर्ट को बांटा और तेजस्वी यादव को समर्थन देने की बात कही. तेजप्रताप ने इस स्लोगन लिखे टी-शर्ट को पूरे बिहार में बांटने की बात कही.

तेजप्रताप ने इस मौके पर बिना नाम लिए नीतीश कुमार से पंद्रह साल का हिसाब मांग लिया. उन्होंने कहा कि 15 साल से कोई रोजगार की पहल सरकार की तरफ से नही की गई, जिससे बिहार की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है. एनआरसी और एनपीआर के प्रस्ताव विपक्ष की एक बड़ी जीत है. उन्होंने कहा कि सीएए पर भी हमलोग जीतने का काम करेंगे.

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाकात पर तेजप्रताप ने कहा कि हाउस में सब मिलते हैं तो कभी एक साथ दिख जाते हैं. ये कोई बड़ी बात नहीं है. इसे पॉलिटिकल नज़र से देखने की जरूरत नहीं है.

दिल्ली में घटना को लेकर तेजप्रताप यादव ने केंद्र सरकार जिम्मेवार माना. उन्होंने कहा,'' बीजेपी इस घटना के लिए पूरी तरह से जिम्मेवार है. उसे जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए. तेजप्रताप ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में जिस प्रकार से जनता ने बीजेपी को सबक सिखाया है, उसी तरह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जनता इस बार सबक सीखयेगी.''

वही दूसरी तरफ तेजप्रताप लालजी टोला इलाके में घूमते हुए लस्सी की दुकान पर पहुंचे,जहां उन्होंने अपना दबंग अंदाज दिखाते हुए लस्सी काउंटर पर जा बैठे और अपने समर्थकों के साथ लस्सी पीते नज़र आए. बाहर निकलने पर युवाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget