एक्सप्लोरर

मायावती के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली स्वाति सिंह को बीजेपी ने दिया टिकट

नई दिल्ली: यूपी बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वाति सिंह को बीजेपी ने लखनऊ के सरोजनी नगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. स्वाति सिंह बीएसपी प्रमुख मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देनेवाले पूर्व बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं. सरोजनी नगर सीट पर स्वाति सिंह का मुकाबला बीएसपी के उम्मीदवार शिवशंकर सिंह से होगा.

स्वाति सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''पार्टी एक आम महिला को सपोर्ट कर रही है. पार्टी मेरी लड़ाई में सहयोग कर रही है. मेरी लड़ाई सिर्फ मेरी लड़ाई नहीं थी ये एक आम महिला की लड़ाई थी. मेरी टिकट को लेकर कोई डिमांड नहीं थी, पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया है.''

स्वाति सिंह ने कहा, ''मैं चाहती थी कि मैं मायावती के खिलाफ चुनाव लड़ूं. वो अपने लिए जिस सीट को सबसे ज्यादा सुरक्षित मानतीं हैं वहीं से चुनाव लड़तीं तो भी मैं उनके खिलाफ जरूप चुनाव लड़ती.''

कौन हैं स्वाति सिंह?

स्वाति सिंह के पति और पूर्व बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह ने मायावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में बीएसपी के लोगों ने दयाशंकर की पत्नी और बेटी के लिए भी वैसी ही भाषा का प्रयोग कर बदला लिया था. उसके बाद स्वाति ने भी बीएसपी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

हालांकि मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी ने अपने प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था और उन्हें जेल तभी जाना पड़ा था लेकिन इसके बाद दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने गाली कांड में बीएसपी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया और सुर्खियों में छाई रही थीं. बीजेपी ने स्वाति सिंह को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया है.

सरोजनी नगर सीट पर आजतक बीजेपी चुनाव नहीं जीत पाई है. 2012 में यहां से एसपी के शारदा प्रसाद शुक्ल ने जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी करीब 12 फीसदी वोट पाकर चौथे नंबर पर रही थी. सरोजनी नगर में 3,95,623  मतदाता हैं  जिनमें करीब 45 फीसदी यानि  1,78,708 महिला वोटर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget