एक्सप्लोरर

अपराधों को लेकर बदनाम यूपी के लिए सीएम योगी ने चुना ईमानदार और सख्त छवि का DGP

लखनऊ: दो आंखें और बारह हाथ, यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश को ये बताने की एक कोशिश है कि आने वाले दिनो में प्रदेश की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े सवालों का क्या होने वाला है ? ऑपरेशन मजनू का क्या होगा ? भूमाफियाओं का क्या होगा ? बदहाल अस्पतालों का और आम आदमी की परेशानी से भरी शिकायतों का क्या होगा ?

यूपी की कानून व्यवस्था सुधारने में जुटे योगी

सबसे पहले कानून व्यवस्था संभालने के लिए लगाए गए दो सबसे बड़े हाथों की बात करते हैं. ये उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह हैं जो जाविद अहमद की जगह नए पुलिस प्रमुख बनाए गए हैं. पूरे यूपी की पुलिस इन्हीं के जिम्मे है और कानून व्यवस्था बनाए रखना इनका काम है.

राज्य के सबसे अनुभवी पुलिस अधिकारी भी हैं सुलखान

योगी सरकार में सबसे पहले बात कानून-व्यवस्था की होती रही है. इसी भरोसे पर बीजेपी सत्ता में आई है इसलिए जब योगी आदित्यनाथ ने सबसे बड़े अधिकारी का चुनाव काफी जांच-परखकर किया. सुलखान अपनी सख्ती के लिए तो मशहूर हैं ही. राज्य के सबसे अनुभवी पुलिस अधिकारी भी हैं. सुलखान के पास अपराधियों के साथ-साथ कानून में हाथ लेने वाले उपद्रवियों से निपटना सबसे बड़ी चुनौती है.

सितंबर में रिटायर हो जाएंगे सुलखान

1980 बैच के आईपीएस अधिकारी सुलखान यूपी में बुंदेलखंड के बांदा के रहने वाले हैं और इसी साल सितंबर में रिटायर हो जाएंगे. आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग करके सुलखान ने लॉ की डिग्री भी ली है.

उत्तर प्रदेश के सबसे सीनियर आईपीएस सुलखान की जगह उनसे चार साल जूनियर जाविद अहमद को डीजीपी बना दिया गया था. ये वही सुलखान सिंह जिन्होंने आईजी रहते मुलायम राज में हुए पुलिस भर्ती घोटाले की जांच करके सच उजागर किया था.

पिछले दो सालों से DGP ट्रेनिंग के पद पर तैनात थे सुलखान

पैसे लेकर जाति विशेष की भर्ती की शिकायत पर मायावती सरकार ने जांच बिठाई थी. तत्कालीन सीनियर आईपीएस शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में बनी कमेटी में सुलखान सदस्य थे. कमेटी की सिफारिशों पर कई सीनियर अफसर सस्पेंड भी हो गए थे. नतीजा ये हुआ कि जब अखिलेश की सरकार आई तो ट्रेनिंग जैसे महकमे में उन्हें भेज दिया गया. सुलखान पिछले दो सालों से डीजीपी ट्रेनिंग के पद पर तैनात थे.

ईमानदार और सख्त छवि के अफसर रहे हैं सुलखान

जेल विभाग के प्रमुख रहते हुए सुलखान ने बेहतर काम किया था. उनकी सख्त छवि का अंदाजा इसी बात से लगाता जा सकता है कि बीस साल पहले जब वो आगरा के एसपी सिटी थे तो क्राइम का ग्राफ काफी नीचे गिर गया था. जब मेरठ उनका ट्रांसफर किया गया तो कई चौराहों पर उन्हें विदाई भी दी गई थी. सुलखान के आदेश का पालन करने के लिए यूपी में 1 लाख 81 हजार पुलिस वाले हैं. यानि यूपी के 596 आदमियों पर एक पुलिस वाला. प्रदेश में 1 लाख 82 हजार पदों पर नियुक्तियां होनी हैं. ऐसे में सरकार के सामने उम्मीदें बड़ी हैं और वादे भी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget