एक्सप्लोरर

यूपी लोकसेवा आयोग के कर्मचारी हड़ताल पर, तीसरे दिन भी छात्र कर रहे हैं प्रदर्शन

यूपी लोकसेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजुलता कटियार की गिरफ्तारी के विरोध में आयोग के कर्मचारी आज लगातार दूसरे दिन भी अपना कामकाज ठप्प कर हड़ताल पर हैं.

प्रयागराज: यूपी लोकसेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजुलता कटियार की गिरफ्तारी के विरोध में आयोग के कर्मचारी आज लगातार दूसरे दिन भी अपना कामकाज ठप्प कर हड़ताल पर हैं और आयोग दफ्तर के कैम्पस में धरने पर बैठे हुए हैं. ये कर्मचारी अंजूलता कटियार के पक्ष में लामबंद हैं और उन्हें फ़ौरन रिहा किये जाने की मांग कर रहे हैं.

हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि एसटीएफ ने अंजूलता को बिना किसी ठोस सबूत के गिरफ्तार किया है, जो गलत है. धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मामले की जांच यूपी एसटीएफ से वापस लेकर सीबीआई से कराए जाने की मांग की है. कर्मचारियों का कहना है कि जब तक अंजू कटियार को बिना शर्त रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक वह हड़ताल पर बने रहेंगे और कोई कामकाज नहीं करेंगे.

परीक्षा नियंत्रक अंजूलता कटियार की गिरफ्तारी के बाद यूपी लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं को रद्द किये जाने और चेयरमैन व सचिव समेत बाकी ज़िम्मेदार लोगों को आयोग से हटाए जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी है.

दर्जनों की संख्या में प्रतियोगी छात्र आज भी प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे हैं. प्रतियोगी छात्रों ने आज के प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक तौर पर भीख भी मांगी और यह संदेश दिया कि यूपी लोकसेवा आयोग में जिस तरह से कामकाज व गड़बड़ियां हो रही हैं, उससे आने वाले दिनों में उन्हें इसी तरह से भीख मांगने को मजबूर होना पड़ेगा.

हालांकि पिछले दो दिनों के मुकाबले आज प्रदर्शनकारी प्रतियोगी छात्रों की संख्या काफ़ी कम है. छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर आज भी आयोग दफ्तर के बाहर पुलिस व पीएसी के साथ रैपिड एक्शन फ़ोर्स को लगाया गया था. प्रतियोगी छात्र जेल भेजी गई परीक्षा नियंत्रक अंजूलता कटियार के दो साल के कार्यकाल के दौरान हुई सभी भर्तियों को रद्द किये जाने और दूसरे ज़िम्मेदार अधिकारियों को पद से हटाए जाने की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
Maharashtra MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget