एक्सप्लोरर

पंजाब: टाइट कपड़े पहनने पर टीचर ने सबके सामने पीटा, आहत होकर छात्र ने लगाई फांसी

छात्र की मां ने कहा कि उसके बेटे ने पूरी घटना उन्हें बताई थी और इस घटना के बाद धनंजय ने स्कूल जाना बंद कर दिया था. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना पर ट्वीट कर दुख जताया है.

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां टीचर की पिटाई से आहत होकर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना पर ट्वीट कर दुख जताया है. साथ ही जांच के आदेश भी दिए.

पुलिस के अनुसार लुधियाना के एक स्कूल में टीचर ने टाइट पैंट पहनने पर 11वीं के छात्र को कथित तौर पर पूरी क्लास के सामने पिटाई कर दी जिसके बाद छात्र ने अपने घर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. छात्र के परिजनों ने टीचर और स्कूल प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को पूरी क्लास के सामने पीटा और अपमानित किया गया. इस बात को उसने अपने दिल पर ले लिया. उन्होंने बताया कि "उनका बेटा धनंजय दो दिन तक स्कूल नहीं गया और ना ही कुछ खा रहा था. बाद में हमने उसे पंखे से लटका पाया." छात्र के पिता ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है. पुलिस ने इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल सरोज शर्मा, टीचर पूनम और स्कूल के डायरेक्टर प्रभु दत्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

छात्र की मां ने कहा कि उसके बेटे ने पूरी घटना उन्हें बताई थी और इस घटना के बाद धनंजय ने स्कूल जाना बंद कर दिया था. पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. धनंजय तिवारी के पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और वह यहां एक फैक्टरी में काम करते हैं.

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि "स्कूल में अध्यापकों द्वारा उत्पीड़न के कारण 11वीं कक्षा के छात्र के आत्महत्या करने की खबर से बहुत दु:खी हूं. मैंने लुधियाना के डीसीपी को इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखने और इसकी जानकारी मुझे देने को कहा है. दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं छात्र के परिवार के साथ हैं."

ये भी पढ़ें रेप के बाद 9 साल की मासूम को झाड़ियों में फेंका, आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर गाजियाबाद: इस वजह से मेहंदी समारोह में फैल गया मातम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget