एक्सप्लोरर

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू की 'बड़ी कहानी'

नई दिल्ली: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज पति प्रतीक यादव के साथ नामांकन के लिए मजिस्ट्रेट ऑफिस पहुंची. अपर्णा लखनऊ की कैंट सीट चुनावी मैदान में अपनी किस्ताम आजमा रही हैं.

अपर्णा यादव को भले ही दुनिया सियासी परिवार से रिश्ते की वजह से जानती हो लेकिन उनकी असली पहचान संगीत है. संगीत ने अपर्णा को प्रतीक जैसा जीवन साथी दिया तो इसी संगीत के सहारे सियासी दंगल जीतने की तैयारी कर रही हैं.

मुलायम सिंह की छोटी बहू छब्बीस साल की अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हैं. इसी लखनऊ कैंट इलाके में अपर्णा का जन्म हुआ और इसी इलाके से वो विधायक बनकर राजनीतिक पारी शुरू करने की तैयारी कर रही हैं.

शास्त्रीय संगीत में निपुण अपर्णा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं. इनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट बड़े पत्रकार रहे हैं. मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक से प्यार की कहानी भी काफी दिलचस्प है.

कैसे हुई प्रतीक अपर्णा यादव की शादी? प्रतीक की मां साधना के बर्थडे के दिन पहली बार साल 2003 में अपर्णा को प्रतीक ने देखा था. प्रतीक की मां के कहने पर अपर्णा ने बर्थडे के मौके पर गीत गाया. इसी गीत के बाद दोनों की दोस्ती गहरी हो गई.

प्रतीक ने इसके बाद मेल पर अपर्णा को ढेर सारे मैसेज भेजे थे. करीब पंद्रह दिन बाद अपर्णा ने प्रतीक के मैसेज पढे. उस वक्त अपर्णा दसवीं की पढ़ाई कर रही थी. आठ साल तक दोनों का प्यार बढ़ता रहा और फिर साल 2011 में परिवार की मंजूरी के बाद दोनों ने शादी कर ली.

प्रतीक और अपर्णा की शादी के मौके पर सैफई में बहुत बड़ा जश्न हुआ था. खास बात ये रही कि इस शादी के अगले ही साल समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला और पहली बार अपने दम पर सरकार बनी.

अपर्णा को संगीत के साथ साथ समाजसेवा में भी मन लगता है. हालांकि शुरुआती दिनों में राजनीति में आने के सवालों को वो टाल देती थी लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले जन्मदिन के मौके पर मुलायम को अपनी आवाज में गीत का तोहफा देकर उन्होंने भविष्य के संकेत दे दिये थे.

साल 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त अपर्णा की उम्र 23 साल थी. यानी तब वो चुनाव नहीं लड़ सकती थी लेकिन जैसे ही उनकी उम्र 25 साल की हुई मुलायम ने लखनऊ कैंट से उम्मीदवारी का एलान कर दिया. जिस वक्त परिवार में झगड़ा चल रहा था. एक खेमा इसके लिए अपर्णा और प्रतीक की राजनीतिक महत्वकांक्षा को भी जिम्मेदार ठहरा रहा था. लेकिन अब अपर्णा ही कह रही हैं कि झगड़े से परिवार को फायदा हुआ है.

अपर्णा के पति प्रतीक शुद्ध रूप से व्यापारी हैं. खुद बॉडी बिल्डर हैं और लखनऊ के सबसे बड़े जिम के मालिक भी. अपर्णा शुद्ध रूप से पारिवारिक, अध्यात्मिक और सामाजिक महिला हैं. परिवार का ख्याल रखने के साथ ही रोज शाम को एक घंटा पूजा करना अपर्णा नहीं भूलती.

लखनऊ कैंट सीट पर समाजवादी पार्टी कभी नहीं जीती है और इस बार अपर्णा का मुकाबला कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई रीता बहुगुणा जोशी से है. अपर्णा पूरी ताकत के साथ इस इलाके में प्रचार कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर पलटवार, 'आने वाले चुनावों में और करारी हार होगी'
CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर पलटवार, 'आने वाले चुनावों में और करारी हार होगी'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget