एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में आज आंधी-तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान की आशंका है. इसी हफ्ते राज्य के विभिन्न हिस्सों में आये आंधी-तूफान से 18 लोगों की मौत हो गई थी.

लखनऊ: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान की आशंका है. इसी हफ्ते राज्य के विभिन्न हिस्सों में आये आंधी-तूफान से 18 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 27 अन्य घायल हो गए थे. पिछले सप्ताह भी तेज आंधी और तूफान की वजह से 80 लोगों की मौत हो गई थी. सबसे बुरी तरह प्रभावित आगरा हुआ था. मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान और बारिश की आशंका है.

बता दें कि आंधी-तूफान से मथुरा जिले में 3, इटावा में 4, आगरा में 2, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद और हाथरस में 1-1 व्यक्तियों की मौत हुई थी. आंधी ने सबसे ज्यादा कहर यूपी के इटावा में बरपाया जहां 4 लोगों की मौत हुई. सबसे ज्यादा तबाही इटावा जिले के जसवंतनगर में हुई जहां एक शख्स की पेड़ गिरने से, एक महिला की बिजली का खंभा गिरने, एक शख्स के ऊपर टीन शेड गिरने और एक युवक की मौत मस्जिद का हिस्सा टूटकर गिरने से हुई.

पिछली बार आंधी तूफान की वजह से राज्य में कई स्कूल एहतियातन बंद रखे गए थे.

आंधी तूफान से कैसे बचें?

आंधी तूफान के अलर्ट के बीच कई जगहों पर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी और चेतावनियों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें और अखबार पढ़ें. घर के अंदर रहने की कोशिश करें, खुले में जानें से बचें.

बिजली के सभी सामानों के प्लग हटा दें. पेड़ों के नीचे या आसपास न जाएं, अगर गाड़ी, बस या अन्य ढकी हुई गाड़ी के अंदर हैं तो उसी में रहें. साइकिल और मोटरसाइकल पर चलने से बचें. पूल, तालाब, छोटी नाव में हैं तो तुरंत बाहर आएं और सुरक्षित जगह जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget