एक्सप्लोरर

मेरठ में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिस ने पांच लोग किए गिरफ्तार

मेरठ में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में पथराव और हंगामा हो गया. मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है.

मेरठ: कोरोना वायरस के खतरे से जनता को बचाने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन कर रखा है. स्कूल-कॉलेज, दफ्तरों सहित सामाजिक सरोकार सब पर पाबंदियां लगी हुई हैं. प्रार्थना स्थल एवं धार्मिक आयोजन भी बंद हैं. रमजान का महीना भी लॉकडाउन में गुजरा है. ऐसा पहली बार हुआ है जब दुनियाभर में मुसलमानों ने अपने सबसे बड़े त्योहार ईद-उल-फितर की नमाज मस्जिद या ईदगाह पर नहीं, बल्कि घर में ही अदा की है.
इन सब के बीच कई जगह सरकार के आदेशों की धज्जियां भी उड़ाने का प्रयास हुआ. मेरठ में एक मुस्लिम परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने पड़ोसियों को छत पर सामूहिक रूप से नमाज़ पढ़ने को मना कर दिया, जिसको लेकर दोनों पक्षो में मारपीट और पथराव हुआ. पुलिस ने प्रथमदृष्टया दोनों पक्षों का इसे आपसी विवाद मानते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार करके आपदा महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
Meerut-eid-fight
मेरठ थाना लिसाड़ीगेट इलाके के लक्खीपुरा निवासी गफ्फार पक्ष की पीड़ित महिला का आरोप है कि उनकी छत पर उनके पड़ोसी सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने की बात कह रहे थे. गफ्फार के परिजनों ने लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देते हुए उनको भीड़ इकट्ठा करके नमाज पढ़ने से मना कर दिया. जिसके बाद पड़ोसी जावेद, बिलाल सहित कई लोग गुस्सा हो गए और उनसे गाली गलौच करने लगे. देखते-देखते गाली गलौच पथराव में बदल गई. इतना ही नहीं, आरोप है कि इन लोगों ने गफ्फार के घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी मारपीट की है. पथराव में दोनों पक्ष के कई लोग चोटिल हो गए हैं.
Meerut-eid-fight1
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि बच्चों की लड़ाई में बड़े शामिल हो गए थे. फिलहाल दोनों पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मारपीट व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. पुलिस की मानें, तो दोनों पक्षों में ये आपसी विवाद है. हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग  किया. फिलहाल स्थिति शांत है और इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है.
यह भी पढ़ें:

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget