एक्सप्लोरर

2019 के लिए मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा बनाने की तैयारी में सपा, लालू यादव को भी जोड़ेगी साथ

समाजवादी पार्टी उपाध्यक्ष किरणमय नंदा जेल में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे. आशंका है की यूपी में बीएसपी के साथ गठजोड़ करने के बाद अब अखिलेश यादव आरजेडी को भी जोड़ना चाह रहे हैं.

लखनऊ: 2019 के लोकसभा चुनाव में एक साल का वक्त बचा है और देश भर की पार्टियां धीरे-धीरे बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो रही हैं. जहां एक ओर आज लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विश्वास प्रस्ताव आ सकता है वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी उपाध्यक्ष किरणमय नंदा जेल में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि यूपी में बीएसपी के साथ गठजोड़ करने के बाद अब अखिलेश यादव आरजेडी को भी जोड़ना चाह रहे हैं. अखिलेश यादव ने नंदा से कहा है कि वे लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से भी मुलाकात करें.

इस मुलाकात को मोदी सरकार के खिलाफ क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन की शरूआत के रूप में देखा जा रहा है. 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक 24 मार्च को नंदा लालू से राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (आरआईएमएस) में मुलाकात कर सकते हैं. बीमार होने की वजह से लालू को यहां भर्ती कराया गया है. अगर 24 मार्च से पहले लालू को यहां से डिस्चार्ज कर दिया जाता है तो फिर किरणमय नंदा उनसे जेल में ही मुलाकात करेंगे. बता दें कि चारा घोटाला मामले में लालू यादव इस समय रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं.

नंदा ने बताया, "हमने जेल प्रशासन से 24 मार्च को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक मिलने का समय मांगा है. लालू जी से मिलने के बाद उनके बेटे तेजस्वी से मुलाकात करूंगा." एसपी उपाध्यक्ष ने कहा कि आरजेडी हमेशा से समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी रही है. ये लालू यादव के साथ औपचारिक मुलाकात है. उन्होंने कहा, "लालू जी बिना किसी राजनैतिक लाभ के एसपी के साथ हमेशा से खड़े रहे हैं. उन्होंने पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया है." नंदा ने इस बात की ओर इशारा किया कि वे अखिलेश यादव की ओर से विपक्ष एकजुटता का संदेश ले कर जा रहे हैं.

नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए नंदा ने कहा, "2014 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी करने और युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी. लेकिन उन्होंने अपना ये वादा पूरा नहीं किया. इसलिए किसानों और युवाओं की पार्टियों को एकजुट होने की जरूरत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget