एक्सप्लोरर

कानपुर में चर्चा का विषय बनी "घपले के अखिलेश, घोटाले की माया'' वाली होर्डिंग

बीजेपी के पूर्ण मंडल अध्यक्ष अरुण बाजपाई के मुताबिक उन्होंने ये होर्डिंग पूरे शहर में लगवाई है. उन्होंने कहा कि होर्डिंग लगवाने का उद्देश्य है कि भोली भाली जनता एसपी-बीएसपी के गठबंधन की जमीनी हकीकत को समझ सके. एसपी-बीएसपी ने अपने शासन काल में सिर्फ घपलेबाजी और घोटाला किया है

कानपुर: कानपुर के कई चौराहों पर "घपले के अखिलेश, घोटाले की माया, यूपी में बुआ बबुआ का नया कारनामा लिखी होर्डिंग जनता का ध्यान खूब आकर्षित कर रही है. राहगीर इस होर्डिंग को रुक कर पढ़ते और आपस चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले एसपी-बीएसपी के बीच होने वाला गठबंधन बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है. बीजेपी ने भी होर्डिंग के माध्यम से एसपी-बीएसपी गठबंधन पर पलटवार किया है. इस होर्डिंग में सबसे ऊपर बीएसपी सुप्रीमो मायावती की एक बाक्स के अन्दर फोटो लगी है जिसमें लिखा हुआ है ''घोटाले के हाथी''. बसपी सरकार में सरकारी खजाने से पूरे प्रदेश में पत्थर के हाथी लगवाये गए थे. वहीं मायावती की फोटो के नीचे दूसरा बाक्स बना हुआ है जिसमें अखिलेश यादव की फोटो लगी है और उसमें लिखा हुआ है ''97 हजार करोड़ का घोटाला फिर भी नहीं छोड़ी अखिलेश यादव ने टोटी और टॉयलेट सीट''.

होर्डिंग में सबसे ऊपर पहली लाइन लिखी गयी है "घपले के अखिलेश, घोटाले की माया. इसके बाद एसपी-बीएसपी पर आरोपों की झड़ी लगायी गयी है. होर्डिंग में लिखा है घोटालो से बचने के लिए ''गठबंधन'' की कोशिश, यूपी में ''बुआ बबुआ'' का नया ''कारनामा'', जनता के पैसो की लूट का हिसाब देना होगा, अखिलेश ने नहीं दिया ''97 हजार करोड़'' का हिसाब, अखिलेश और मायावती ने गरीबों का पैसा खाया, मायावती ने किया ''14 सौ करोड़'' रुपये का घपला, विभागों में बजट कब कहा कैसे खर्च किया गया ''इसका हिसाब नहीं'', घपलों से बचने के लिए हो रहा ''गठबंधन'', ''मायाजाल'' में गठबंधन.

बीजेपी के पूर्ण मंडल अध्यक्ष अरुण बाजपाई के मुताबिक उन्होंने ये होर्डिंग पूरे शहर में लगवाई है. उन्होंने कहा कि होर्डिंग लगवाने का उद्देश्य है कि भोली भाली जनता एसपी-बीएसपी के गठबंधन की जमीनी हकीकत को समझ सके. एसपी-बीएसपी ने अपने शासन काल में सिर्फ घपलेबाजी और घोटाला किया है. गरीब जनता का पैसा डकारने का काम किया है, गरीबों का हक़ मारने का काम किया है. अब जनता को यह सोचना चाहिये कि अगर दोनों पार्टियां एक होकर चुनाव लड़ेगी तो कितनी घपला करेंगी.

अरुण बाजपाई ने कहा कि अखिलेश यादव आज तक 97 हजार करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दे पाए हैं. ये पैसा उनका नहीं था यह पैसा प्रदेश की गरीब जनता का था, आखिर 97 हजार कहा गए अगर वो इतने इमानदार हैं तो एक-एक पैसे का हिसाब क्यों नही दे देते हैं. वहीं मायावती ने पूरे प्रदेश में घोटालो के हाथी खड़े कर दिए. गरीबों का पैसा पत्थर के हाथी लगवाने में लगा दिया. मेरी जनता से अपील है कि ऐसे घोटालेबाजों की बातो में न आएं और इनको सत्ता से दूर रखे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget