एक्सप्लोरर

मेरठ: सोशल डिस्टेंसिंग की नहीं है परवाह, बैंक-मैडिकल कॉलेज के बाहर डरा रही भीड़

मेरठ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन के लगातार अपील करने के बावजूद लोग बाहर आकर भीड़ा जुटा रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग कैसे लड़ी जाएगी

मेरठ, बलराम पांडे।  मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते आंकड़े और हो रही मौतों को लेकर सरकार और प्रशासन चिंतित है। यही वजह है कि सरकार ने 4 सदस्यों की टीम भेजकर यहां के हालात का पूरा खाका तैयार करने को कहा है, ताकि ये साफ हो सके कि बढ़ते आकड़ों के पीछे की वजह क्या है और इसकी रोकथाम के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

एबीपी गंगा ने सरकार और प्रशासन की चिंता को देखने के बाद ये जानने की कोशिश की कि आखिर आम आदमी इन बढते आकड़ों से कितना चिंतित है क्या वो घरों से बाहर निकल रहा या नहीं, अगर निकल रहा तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा या नहीं। तस्वीरें जो देखने को मिली वो साबित कर रही है कि लोग अभी भी इस महामारी को अनदेखा कर रहे हैं। यही वजह है कि दुकानों और बैंकों के बाहर लोगों की काफी भीड़ है और सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह ध्वस्त है।

एबीपी गंगा संवाददाता ने जमीनी हकीकत तलाशी। इस दौरान मेरठ के मेडिकल कॉलेज के बाहर परचून की दुकानों में लोगों की भीड़ दिखी और सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह से नदारद दिखी। जबकि प्रशासन और सरकार लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि इस महामारी से बचने के लिए घरों में रहना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही एकमात्र उपाय है।

बावजूद इसके लोग किस तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल उड़ा कर अपनी जिंदगी को जोखिम में डाल रहे हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि जिस दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन पाया जाएगा उस दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी लेकिन इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ये सवाल खड़ा होता है कि मेन रोड पर खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रही है और प्रशासन को दिख नहीं रहा या देखना नहीं चाहता ।

एबीपी गंगा न्यू मेरठ में स्थित एक बैंक के बाहर पहुचा जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग क्या होती है उन्हें मालूम ही नहीं। तभी तो यह लोग एक दूसरे से इस तरह सटकर खड़े हैं कि मानो कोरोना वैश्विक महामारी इनका कुछ नहीं कर पायेगी लेकिन ये शायद भूल गए कि इस महामारी से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और घरो में ज्यादा से ज्यादा रहना ही एक उपाय है। इस भीड़ को देखकर कहा जा सकता है कि या तो इन्हें प्रशासन और सरकार के द्वारा की जा रही अपीलों से कोई फर्क नहीं पड़ता या फिर प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन कराने में पूरी तरह नाकाम है।

गौरतलब है कि मेरठ में सोमवार को 15 कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये थे। जिसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 260 तक पहुंच गई थी। इनमे से एक पुलिस कर्मी भी पॉजीटिव पाया गया। फिलहाल जिले में अबतक 14 मरीजों की मौत हो चुकी है और करीब 66 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur MLC Results: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
MLC रिजल्ट: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
'हमारे हाथ सिर्फ निराशा', इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
'हमारे हाथ सिर्फ निराशा', इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
हापुड़ः सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
हापुड़ः सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget