एक्सप्लोरर

स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, बताया लापता प्रत्याशी

आज अमेठी में वोट डाले जा रहे हैं. स्मृति ईरानी से एबीपी न्यूज़ ने बात की तो उन्होंने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए.

अमेठी: अमेठी लोकसभा सीट पर देश भर की निगाहें लगी हुई हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने बीजेपी ने एक बार फिर स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है. आज अमेठी में वोट डाले जा रहे हैं. स्मृति ईरानी से एबीपी न्यूज़ ने बात की तो उन्होंने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए. स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ना केवल राहुल लापता सांसद हैं बल्कि लापता प्रत्याशी भी हैं. जनता किसलिए वोट देती है ताकि वो इटली घूम सकें. जनता किसलिए वोट देती है ताकि वो जेएनयू जाकर भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा दे सकें. बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा,"जनता किसलिए वोट देती है ताकि उनके अस्पताल में गरीब जाए आयुष्मान भारत का कार्ड लेकर और वो उसको मरने दें. ये है राहुल गांधी की हकीकत. अब अमेठी की जनता जाग गई है." उन्होंने कहा,"20 दिन में अगर तीन लाख लोग राहुल गांधी के खिलाफ खड़े हो गए तो इसका मतलब क्या है. राहुल गांधी यहां आते नहीं और आते हैं तो महज 50 लोग उनके साथ होते हैं, इसका मतलब क्या है." प्रियंका गांधी से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,"कैंडिडेट कौन है, वो इतने कमजोर हैं क्या कि उनको बहन के सहारे की जरूरत है. नेता वो है जो दूसरों को सहारा देता है वो नहीं जो दूसरों से सहारा मांगता है. वो भाई-बहन घूम रहे हैं, मैं अकेली घूम रही हूं, तो चुनौती किसके लिए है." उन्होंने कहा," एक साधारण व्यक्ति एक नामदार निकम्मे को चुनौती दे सकता है इस देश में, ये प्रमाणित हो गया है अमेठी में." केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक गरीब शख्स अस्पताल गया था लेकिन उसे वहां भर्ती नहीं किया गया, कहा गया कि अस्पताल राहुल गांधी का है. आयुष्मान भारत के कार्ड के बाद भी भर्ती नहीं किया गया और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई. 2014 में राहुल गांधी से हार गई थीं स्मृति ईरानी 2014 में बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी, कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से हार गई थीं. हालांकि इसके बाद भी उन्होंने अमेठी से नाता नहीं तोड़ा. पिछले पांच साल में कई बार वे अमेठी आईं. हालांकि प्रियंका गांधी ने अपनी सभाओं में साफ कहा कि राहुल उनसे अधिक बार जनता के बीच में आए. हाल ही में राहुल गांधी ने व्यक्तिगत अपील वाली चिट्ठियां भी अमेठी में बंटवाई थीं और लोगों को परिवार का हिस्सा बताया था. प्रियंका गांधी ने भी राहुल गांधी के लिए गांव-गांव घूम कर प्रचार किया है. आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इस बाद दो सीटों से पर्चा भरा था. वे केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय की जगह स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती बनेंगे महासचिव? ट्रस्ट के सदस्यों की बनी सहमति
Live: चंपत राय की जगह स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती बनेंगे महासचिव? ट्रस्ट के सदस्यों की बनी सहमति
यूपी के सभी 18 मंडलों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, लोगों को मिलेगा ये फायदा
यूपी के सभी 18 मंडलों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, लोगों को मिलेगा ये फायदा
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
'जांच पूरी होने दीजिए तब बोलूंगा...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जांच पूरी होने दीजिए तब बोलूंगा...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget