एक्सप्लोरर

गुलामी की मानसिकता वाले कर रहे राममंदिर का विरोध: भैयाजी जोशी

जोशी ने संघ की शाखा में व्यावसायिक स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राममंदिर मुसलमानों के खिलाफ नहीं है. यह हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है. इसका विरोध गुलामी की मानसिकता वाले लोग ही कर रहे हैं.

आगरा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह सुरेश जोशी उर्फ भैयाजी जोशी सोमवार को आगरा पहुंचे. संगठन के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दासता की मानसिकता वाले लोग ही राममंदिर का विरोध कर रहे हैं. जोशी ने संघ की शाखा में व्यावसायिक स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राममंदिर मुसलमानों के खिलाफ नहीं है. यह हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है. इसका विरोध गुलामी की मानसिकता वाले लोग ही कर रहे हैं.

सरकार्यवाह ने कहा, "संघ को लेकर लोग अलग-अलग कल्पना करते हैं. गंगा और गाय सभी धर्म, पंथ और वर्गो को समान रूप से लाभ पहुंचाती है. उसमें समाज को भी विभेद क्यों करना चाहिए. हालांकि गंगा और गाय की बात करने पर उसे सांप्रदायिक करार दिया जाता है. संघर्ष का वातावरण बनाया जाता है. पवित्र गंगा को स्वच्छ और निर्मल करना और गाय का संरक्षण सभी का कर्तव्य है."

उन्होंने कहा कि संघ किसी का विरोधी नहीं है. समाज में हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करने में संघ लगा है. संघ की शाखा में आने के बाद व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव आना चाहिए, उसकी समाज के प्रति सकारात्मक सोच होनी चाहिए।.आज भी हिंदू समाज दुर्लभ है. इसलिए संघ काम कर रहा है.

जोशी ने कहा कि समाज में एकात्मता के भाव को लेकर काम करने से ही समाज बलवान व शिक्षित होगा. इतिहास गवाह है कि हिंदुओं की एकजुटता ही उनको शक्तिशाली बनाती है. संघ सभी का सम्मान करता है.

उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षित, संस्कारित व संगठित करने की जिम्मेदारी हिंदुओं की है. 'भारत माता की जय' के जयकारे से काम नहीं चलेगा. सशक्त, संस्कारवान और जाग्रत हिंदू समाज के लिए आदिकाल से तमाम महापुरुषों ने समय-समय पर आंदोलन चलाए हैं. उसी कार्य को संघ भी आगे बढ़ा रहा है. इस कार्य का उद्देश्य स्वयं को सशक्त बनाना है न कि किसी अन्य का पराभव करना. संघ एक देश, एक समाज की अवधारणा पर कार्य करता है.

सहकार्यवाह ने कहा कि समाज के हर वर्ग का उत्थान हो, इस बात की चिंता करने की आवश्यकता है. कोई भी परेशान ना हो, यह सकारात्मक सोच रहनी चाहिए. जाति के आधार पर कभी किसी का विकास नहीं हुआ. जो लोग हमेशा अपने बारे में सोचते हैं, वो गलत हैं. हिंदुओं की एकजुटता ही उनकी शक्ति है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget