एक्सप्लोरर

यूपी: शाहजहांपुर मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन, परिवार को दी जाएगी सुरक्षा

यूपी के शाहजहांपुर से एक लॉ छात्रा गायब हो गई थी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से एसआईटी के गठन को कहा था. अब यूपी सरकार ने जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है.

लखनऊ: शाहजहांपुर से गायब हुई छात्रा के आरोपों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है. छात्रा ने बिना नाम लिए स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाए थे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और लड़की गायब हो गई थी. यूपी पुलिस ने लड़की को राजस्थान से बरामद किया जहां से सुप्रीम कोर्ट ने उसे बुला लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने लड़की के बात की और उसे उसके परिवार से मिलवाया.

अब इस बेहद ही हाईप्रोफाइल मामले में गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सुखदेवा नन्द विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली विधि छात्रा और उसके भाई द्वारा प्रबंधन तंत्र पर लगाये गये आरोपों को देखते हुए उनकी जांच और निष्पक्ष विवेचना के लिए विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है.

प्रवक्ता ने बताया कि छात्रा व उसके भाई की पढ़ाई किसी अन्य कालेज से कराये जाने और छात्रा व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में शासन द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (लोक शिकायत) नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का निर्णय लिया गया है, जिसमें सेनानायक, 41वीं वाहिनी, पीएसी, गाजियाबाद भारती सिंह को भी नामित किया गया है.

प्रवक्ता के अनुसार शासन द्वारा यह भी निर्देश दिये गये हैं कि नवीन अरोड़ा इस दल में स्वच्छ छवि के अन्य पुलिस अधिकारियों को सम्मिलित करेंगे. यह एसआईटी शाहजहांपुर प्रकरण में लगाये गये आरोपों की जांच सुनिश्चित करेगी.

उन्होंने बताया कि पीड़ित विधि छात्रा व उसके भाई का प्रवेश महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली अथवा उससे संबद्ध किसी महाविद्यालय में कराने के संबंध में भी तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं.

प्रवक्ता ने बताया कि शासन द्वारा लॉ की इस छात्रा, उसके माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शाहजहांपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध का जयपुर ज्वेलरी मार्केट पर असर, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट 30% तक प्रभावित
ईरान-इजरायल युद्ध का जयपुर ज्वेलरी मार्केट पर असर, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट 30% तक प्रभावित
नीतीश कुमार का जिक्र कर विजय गोयल बोले, '75 की आयु के बाद स्वेच्छा से हटने की परंपरा बननी चाहिए'
नीतीश कुमार का जिक्र कर विजय गोयल बोले, '75 की आयु के बाद स्वेच्छा से हटने की परंपरा बननी चाहिए'
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
Nagaur News: सदन में उठे भ्रष्टाचार के आरोप, किलक के आरोपों पर मिर्धा ने साधा निशाना
नागौर: सदन में उठे भ्रष्टाचार के आरोप, किलक के आरोपों पर मिर्धा ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget