एक्सप्लोरर

...तो इस वजह से शिवपाल ने की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात?

नई दिल्ली: यूपी में सियासी हलचल तेज है. अखिलेश यादव के चाचा और यूपी के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज सुबह करीब 11.30 बजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे. शिवपाल के साथ उनके बेटे भी थे. जिस खामोशी से शिवपाल यादव योगी आदित्यनाथ से मिलने आये, उसी खामोशी से वो वापस भी चले गये. मुलाकात पर ना तो उन्होंने एक शब्द कहा, ना ही उनके बेटे आदित्य ने. मुख्यमंत्री के साथ पिता-पुत्र की मुलाकात करीब 8 मिनट चली और इसी दौरान अटकलों का जो बाजार गर्म हुआ, उसके केंद्र में गोमती रिवर फ्रंट आ गया. वही गोमती रिवर फ्रंट जिसका निर्माण शिवपाल यादव के मंत्रालय की देखरेख में हुआ है और जिसकी जांच के आदेश सीएम बनने के साथ योगी आदित्यनाथ ने दिया है. करीब 1500 करोड़ रुपए की गोमती रिवर फ्रंट परियोजना के लिए अब तक 1433 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं. इसमें से 1427 करोड़ रुपए खर्च भी हो चुके हैं. विभाग का कहना है कि परियोजना को पूरा करने के लिए अभी करीब 1500 करोड़ रुपए की और जरूरत है. लेकिन हालत ये है कि अभी गोमती रिवर फ्रंट में नाले गिर रहे हैं. गोमती रिवर फ्रंट की इस बदहाली से नाराज योगी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं. योगी आदित्यानथ ने जब गोमती रिवर फ्रंट की जांच के आदेश दिये तो शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. लिहाजा उन्हें किसी तरह की जांच से कोई फर्क नहीं पड़ता है. लेकिन आज वो जिस तरह से योगी से मिलने पहुंचे, उसके बाद कई लोग कह रहे हैं मुलाकात का सबब गोमती रिवर फ्रंट तो नहीं हैं? शिवपाल से पहले मुलायम की दूसरी बहू अपर्णा यादव भी योगी आदित्यनाथ से दो बार मिल चुकी हैं. पहले वो सीएम से मिलने पहुंची, उसके बाद योगी आदित्यनाथ अपर्णा की गोशाला पहुंचे थे. अपर्णा यादव साफ साफ ना कहके भी बहुत कुछ कह गईं लेकिन शिवपाल यादव तो बिना कुछ बोले निकल लिये. कुछ लोग उनकी खामोशी को गोमती रिवर फ्रंट से जोड़ रहे हैं तो कुछ बीजेपी से बढ़ती नजदीकियों से. अब देखिए मुलायम के करीबी और अखिलेश के विरोधी माने जानेवाले शिवपाल और अपर्णा की योगी से ये मुलाकात क्या गुल खिलाती है ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget