एक्सप्लोरर

बेटे आदित्य यादव ने बयां किया शिवपाल यादव का दर्द, कहा- उपेक्षा होने से आहत थे पिता

आदित्य ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम होते थे तो शिवपाल सिंह की भूमिका नहीं हो पाती थी. इससे वो बहुत आहत थे, उनकी राजनीती जमीन से जुड़ी रही है और हमेशा लोगों के बीच रहे हैं. जब समाजवादी पार्टी बनी थी तब उन्होंने बहुत अहम भूमिका निभाई थी.

कानपुर: सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने शिवपाल यादव का दर्द बयां किया. आदित्य ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम होते थे तो शिवपाल सिंह की भूमिका नहीं हो पाती थी. इससे वो बहुत आहत थे, उनकी राजनीती जमीन से जुड़ी रही है और हमेशा लोगों के बीच रहे हैं. जब समाजवादी पार्टी बनी थी तब उन्होंने बहुत अहम भूमिका निभाई थी. उनकी जो कार्य करने की शैली है उस पर उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था कि वो घर पर बैठें. आहत होने के बावजूद भी वो लगातार लोगों से मिलते रहे उन्होंने कल जो घोषणा की है, यही देखते हुए की है.

सोशल मीडिया पर वायरल अमर सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि अमर सिंह के बयान का असर हम लोगों को साफ़ दिख रहा है, किस तरह से इसे फ्लोट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं इस बयान को कौन वायरल कर रहा, कैसे वायरल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम लोगों को इसे समझने की जरूरत है, इसकी क्या सच्चाई है.

शिवपाल सिंह फैन्स एसोशियेशन के पदाधिकारियों से मिलने के लिए आदित्य यादव कानपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से बंद कमरे में मीटिंग की इसके बाद सवालों का जवाब दिया.

आदित्य ने कहा कि समाजवादी जो लोग यह सोचते हैं कि वो अछूते हैं, हमलोगों ने उन्हें साथ जोड़कर चलने की कोशिश की है. आज की तारीख में जो युवाओं के मुद्दे हैं उसे सही तरीके से समझने की जरूरत है. हम लोग उनकी समस्याओं को समझते हैं इसलिए युवाओं को जोड़ने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. हम युवाओं को लुभाने की बात नहीं कर रहे हैं, हमारी प्राथमिकता है कि उनकी समस्या को कैसे सरकार के सामने रखा जाये.

2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि इस पर मैं कोई टिपण्णी नहीं कर सकता हूं. मुझे अभी इस चीज का कोई ज्ञान नहीं है कि सवाल का कोई जवाब दे सकूं. रही बात 2019 के लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट उतारने की घोषणा शिवपाल सिंह यादव करेंगे.

आदित्य ने कहा कि हमारे पिता अभी समाजवादी पार्टी से अलग नहीं हुए है वो विधायक अभी समाजवादी पार्टी से ही हैं. यह मोर्चा अभी अन्दर से बना है, अभी हम सपा से अलग नहीं है. रही बात मुलायम सिंह यादव की तो मैं उनसे अभी तक मिला भी नही हूं. मुझे अभी इतनी ही जानकारी है कि वो अभी कुछ दिन पहले पार्टी ऑफिस गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget