एक्सप्लोरर

शत्रुघ्न सिन्हा बोले-मैं वफादार हूं और जोश में नहीं, बल्कि होश में काम करता हूं

शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी के साथ अपना लंबा साथ छोड़ते हुए कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है. सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर बिहार की पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ रहे हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी का साथ छोड़ते हुए कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं. शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उन्होंने यह फैसला रातों-रात नहीं लिया है. इसके साथ ही सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी के साथ लंबे समय तक चलने वाले संबंध बने रहने की उम्मीद जताई है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह एक ऐसे वफादार हैं जो जोश में नहीं, बल्कि होश में काम करते हैं. सिन्हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के लंबे समय से कटु आलोचक रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मैं देख रहा हूं कि बीजेपी की लोकतांत्रिक व्यवस्था तानाशाही में तब्दील हो गई है. वे दिन गए, जब सामूहिक फैसले लिये जाते थे.'' उन्होंने गांधी-नेहरू परिवार के बारे में कहा, ''मैं उन्हें राष्ट्र निर्माता के रूप में देखता हूं. इस परिवार ने देश के प्रति काफी योगदान दिया है.''

फिल्म अभिनेता रह चुके सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा, ''वह करिश्माई, परखे हुए और सफल नेता हैं और भारत के भविष्य हैं. उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है.'' सिन्हा ने नोटबंदी एवं जीएसटी जैसे फैसलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और उनसे राफेल लड़ाकू विमान के मुद्दे पर पाक-साफ होने को कहा.

उन्होंने कहा, ''आप (मोदी) क्यों नहीं सामने आते और (राफेल पर) स्पष्टीकरण देते हैं. यदि आप आगे आएं और राफेल पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हैं तो क्या आपका 56 इंच का सीना छह इंच का हो जाएगा.''

पटना साहिब सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए जाने पर सिन्हा ने कहा कि उन्हें उन लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है जो उन्हें प्यार से बिहारी बाबू कहते हैं. सिन्हा ने कहा कि अपनी पुस्तक 'एनीथिंग बट खामोश' में उन्होंने कहा है कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से हमेशा ही स्नेह मिला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, रेस्क्यू जारी
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, रेस्क्यू जारी
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर, बताया 'ढोंगी-पाखंडी व्यापारी'
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर, बताया 'ढोंगी-पाखंडी व्यापारी'
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget