एक्सप्लोरर

आखों में आंसू और दिल में दर्द: यही है शाहबेरी के पीड़ित परिवारों की कहानी

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतें जमींदोज़ हो गईं. एक निर्माणाधीन बिल्डिंग दूसरी बिल्डिंग पर गिर गई. कुल कितने लोग अभी मलबे में दबे हैं, ये अभी साफ नहीं है. अनुमान है कि करीब 30 से 35 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं.

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतें जमींदोज़ हो गईं. एक निर्माणाधीन बिल्डिंग दूसरी बिल्डिंग पर गिर गई. कुल कितने लोग अभी मलबे में दबे हैं, ये अभी साफ नहीं है. अनुमान है कि करीब 30 से 35 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं. तीन शवों को एनडीआरएफ की टीम ने निकाल लिया है. 6 और 4 मंजिल वाली इन इमारतों में हर मंजिल पर कई-कई फ्लैट बने हुए थे. एक इमारत पूरी तरह तैयार हो चुकी थी जबकि दूसरी में काम जारी था. कुछ लोग फ्लैट में शिफ्ट भी हो चुके थे. एक पीड़िता दीपिका ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उन्होंने 22 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था. कुछ और पैसे भी घर को सजाने में लगाए थे. चंद दिनों के बाद वे यहां पर परिवार समेत शिफ्ट होने वाली थीं. ऐसा कहते हुए उनकी आखों से आंसू बह निकलते हैं. आखों में आंसू और दिल में दर्द: यही है शाहबेरी के पीड़ित परिवारों की कहानी उन्होंने बताया कि चौथी मंजिल पर उनकी जान पहचान का एक परिवार शिफ्ट हो गया था जो शायद अब मलबे में दबा हो सकता है. चार लोगों के परिवार में एक बच्चा भी था. दीपिका ने जब बिल्डर को फोन किया तो फोन स्विच ऑफ था. किसानों के गांव शाहबेरी में अब अनाज और सब्जियां नहीं उगाई जातीं, फ्लैट बनाए जाते हैं एबीपी न्यूज़ को एक अन्य पीड़ित नेहा ने बताया कि उनका रिश्तेदार परिवार यहां हाल ही में शिफ्ट हुआ था. रात 9 बजे वीडियो कॉल पर बात भी हुई थी. लेकिन कुछ देर बाद ही हादसे की खबर मिली. 15 घंटे से अधिक हो गए हैं, फोन नहीं मिल रहा है. पुलिस का कहना है कि मलबे में ढूंढने का काम किया जा रहा है. ये सब बताते हुए नेहा बिलख पड़ती हैं. बहुत लोगों से बात की गई लेकिन कोई ठीक से नहीं जानता कि कितने फ्लैट्स में परिवार शिफ्ट हो चुके थे. कुल कितने लोग दबे हैं ये आंकड़ा भी सही नहीं बताया जा सकता. आस पास के लोगों में से कुछ ये आंकडा 30-35 बताते हैं तो कुछ लोग 50 बताते हैं. हालांकि ये साफ नहीं है कि कितने लोग मलबे में दबे हुए हैं. आखिर कौन है ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में हुए बिल्डिंग हादसे का जिम्मेदार? परिवार की औरतें गहने बेचती हैं, गिरवी रखती हैं, लोन लिया जाता है, पाई-पाई जोड़ी जाती है तब जाकर एक घर खरीद पाता है आम इंसान. सपनों का घर जैसे मुहावरों के साथ बिल्डर फ्लैट बेच देते हैं, आप अगर टालने की कोशिशें करते हैं तो वो साइट विजिट के लिए गाड़ी भेज देते हैं. दिन-रात फोन और मैसेज भेजते हैं. आखों में आंसू और दिल में दर्द: यही है शाहबेरी के पीड़ित परिवारों की कहानी सस्ती ईएमआई का झांसा दिया जाता है और बुकिंग अमाउंट बेहद कम रखा जाता है. किराए पर रहने वाले लोग अमूमन किराया दे-देकर थक चुके होते हैं और घर खरीदने की चाहत रखते हैं. अपने गांव-देहात के घर, जमीनों को बेच कर वो डाउन पेमेंट का इंतजाम करते हैं और फिर किश्तों के जाल में फंस जाते हैं. उम्मीद होती है कि चलो घर तो मिला. लेकिन क्वालिटी कैसी है ये कैसे पता चलेगा. चमकदार पेंट के पीछे दीवार कितनी मजबूत है ये समझ नहीं आ पाता. अक्सर शाहबेरी जैसे हादसे होते हैं और लोग काल के गाल में समा जाते हैं. प्रशासन भी कुछ वक्त सख्ती बरतता है लेकिन थोड़े दिन बाद फिर से बिल्डर राज कायम हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget