एक्सप्लोरर

रोहतास में SC महिला की पीट-पीटकर हत्या, तेजस्वी बोले- CM नीतीश में अब शर्म नहीं बची है

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार मॉब लिंचिंग का हब बन चुका है. बेगूसराय में भीड़ ने पीटकर 3 व्यक्तियों की हत्या की. उसके बाद रोहतास में एससी महिला की पीटकर हत्या की गई. जिस मुख्यमंत्री में लोकशर्म ही नहीं बची हो उसे क्या-कुछ कहें?

पटना: बिहार के बेगूसराय में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर तीन लोगों की हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था की सूबे के रोहतास में कुछ लोगों ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास विवाद बच्चों के बीच शुरू हुआ था. लेकिन झगड़ा बढ़ता गया. इस मामले में दोनों बच्चों के परिवार वाले आमने-सामने आ गए और इसी दौरान लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अनुसूचित जाति (एससी) की एक महिला की हत्या कर दी.

डेहरी के SDPO अनवर जावेद ने बताया कि पूर्व में दोनों परिवारों में विवाद था. इसको लेकर आपस में रोड़ेबाजी भी हुई थी. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में सघन अभियान चला रही है. इस मामले में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

वहीं बेगूसराय के मामले में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शुक्रवार को कथित तौर पर तीन हथियार बंद अपराधियों की भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस मामले में बेगूसराय के एसपी और एडीजी मुख्यालय के बयान में विरोधाभास देखने को मिल रहा है. एसपी ने जहां इसे मॉब लिंचिंग का मामला बताया है. वहीं एडीजी मुख्यालय इसे सेल्फ डिफेन्स में भीड़ द्वारा की गई कार्रवाई बता रहा है.

बेगूसराय: लड़की को अगवा करने आए थे तीन बदमाश, ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मारा

विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं कि भीड़ खुद क्यों कानून हाथ में ले रही है. क्या नीतीश कुमार के राज में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है? तेजस्वी यादव ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार मॉब लिंचिंग का हब बन चुका है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''मॉब लिंचिंग का हब बना बिहार:- बेगूसराय में भीड़ ने पीटकर 3 व्यक्तियों की हत्या की. रोहतास में दलित महिला की पीटकर हत्या. हाजीपुर में दरोग़ा तो जहानाबाद में एएसपी पर हमला. सासाराम में महिला को निर्वस्त्र घुमाया. जिस मुख्यमंत्री में लोकशर्म ही नहीं बची हो उसे क्या-कुछ कहें?''

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, ''बिहार में चहुँओर अराजकता का माहौल है. अपहरण, बलात्कार, हत्या, लूट, मॉब लिंचिंग से हाहाकार मचा हुआ है. क़ानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है. प्रखंड से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है. सरकारी कार्यालयों में विशेष RCP टैक्स चुकाये बिना आप पैर भी नहीं रख सकते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget