एक्सप्लोरर

यूपी में अखिलेश को लगा एक और झटका, अब MLC अशोक वाजपेयी ने दिया इस्तीफा

दो दिन पहले ही अखिलेश ने कहा था, ‘’जिनको पार्टी से जाना है जाएं, लेकिन बहाना न बनाएं." लेकिन अब कुछ ही घंटों में एक और एमएलसी ने अखिलेश पर आरोप लगाते हुए इस्तीफ़ा दे दिया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है. मुलायम सरकार में मंत्री रहे एमएलसी अशोक वाजपेयी ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. वाजपेयी समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण चेहरा माने जाते थे.

इस्तीफ़ा देने के बाद वाजपेयी ने कहा है, "मैं मुलायम सिंह जी की उपेक्षा से हताश और निराश था."

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चेतावनी को उनके ही लोग सुनने को तैयार नहीं हैं. दो दिन पहले ही अखिलेश ने कहा था, ‘’जिनको पार्टी से जाना है जाएं, लेकिन बहाना न बनाएं." लेकिन अब कुछ ही घंटों में एक और एमएलसी ने अखिलेश पर आरोप लगाते हुए इस्तीफ़ा दे दिया है.

इतना ही नहीं खबर है कि पार्टी से अभी तीन और एमएलसी इस्तीफा दे सकते हैं. बता दें कि 4 अगस्त को समाजवादी पार्टी की एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और वह बीजेपी में शामिल हो गई थी. वहीं, सपा के के एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह भी समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

अब तक समाजवादी पार्टी के चार और बीएसपी के एक एमएलसी त्याग पत्र दे चुके हैं. इसकी शुरूआत बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे से शुरू हुई थी. इस्तीफ़ा देने से जो सीट ख़ाली हो रही हैं, उनके बदले सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम विधान परिषद के लिए चुने जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसना हाई अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसना हाई अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, गोपाल राव को बैठक में जाने से रोक गया
Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, गोपाल राव को बैठक में जाने से रोक गया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget