एक्सप्लोरर

अजित सिंह ने कहा- गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण की आय सीमा 8 नहीं 2 लाख हो

किसानों को संबोधित करते अजित सिंह ने कहा कि अब मोदी के अच्छे दिन लद गए हैं. अब उनके बुरे दिन आने वाले हैं. इसके बाद जनता के अच्छे दिन आएंगे.

मथुराः राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने यहां कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि गरीब सवर्णों को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए लेकिन जब सरकार ने इस कानून में गरीब वर्ग की आय सीमा आठ लाख रुपए सालाना तय कर दी है तो असली गरीब तो इसमें भी पीछे ही रह जाएगा. कोसीकलां की कृषि उपज मण्डी बाजार में आयोजित 'किसानों से संवाद' सभा को संबोधित करते हुए अजीत सिंह ने कहा कि असली गरीब पीछे न रह जायें इसलिए इस मामले में सालाना आय की सीमा आठ लाख के स्थान पर दो लाख किया जाना चाहिए और तभी असली गरीबों को संविधान के बदलाव का लाभ मिल पाएगा.

अजीत ने कहा, 'सोचने वाली बात यह है कि आखिर इन गरीबों को आरक्षण की आवश्यकता क्यों है ? क्योंकि, उसकी आय कम है. उसके बच्चे अच्छे स्कूलों में नहीं पढ़ सकते. उनको जरूरी ट्यूशन नहीं नसीब होता. उन्हें इसलिए आरक्षण चाहिए न. तो जब आप आठ लाख रुपया कमाने वाले को उसके साथ खड़ा करोगे तो वह फिर वहीं का वहीं रह जाएगा. उसका मुकाबला नहीं कर पाएगा. यही तो आज की समस्या है.'

आरएलडी नेता ने सवाल उठाया, ''जब गरीब की परिभाषा में आठ लाख तक कमाने वाले शामिल हो जाएंगे तो 95 फीसद आबादी उसमें शामिल हो जाएगी. तब असली गरीब को तो उनके मुकाबले रोजगार हासिल नहीं हो पाएगा. क्योंकि, जिन सशक्त परिवारों के बच्चों के सामने गरीब को रोजगार नहीं मिल रहा था, वह तो तब भी उनसे पीछे ही रह जाएगा. इसलिए आय की सीमा दो लाख के आसपास ही होनी चाहिए.''

इससे पहले किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'अब मोदी के अच्छे दिन लद गए हैं. अब उनके बुरे दिन आने वाले हैं. इसके बाद जनता के अच्छे दिन आएंगे.' उन्होंने दावा किया, 'प्रधानमंत्री बनने से पहले से मोदी अबतक जनता को बहकाते ही आये हैं और अब भी झांसा देने से बाज नहीं आ रहे हैं.'

पहली बार मीडिया के सामने साथ आएंगे अखिलेश-मायावती, कांग्रेस के बिना गठबंधन का होगा एलान

अजीत सिंह का विवादित बयान, मोदी को 'बैल', योगी को 'बछड़ा' कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget