एक्सप्लोरर

आरजेडी ने कार्यकर्ताओं से कहा- सोशल मीडिया से जुड़ें, सभी पंचायत स्तर पर WhatsApp ग्रुप बनाएं

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया से जुड़ें और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं.

 

पटना: लालू यादव की पार्टी आरजेडी अब सोशल मीडिया पर अपने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति चाहती है. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा है कि सभी सोशल मीडिया से जुड़े. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग आज सोशल मीडिया का ज्यादा उपयोग कर रहे है, अब पार्टी को भी इसमें पीछे नहीं रहना है. सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के हर नीति को आम लोगों तक पहुंचना आरजेडी का प्रमुख उद्देश्य है.

कार्यकर्ताओं को जगदानंद सिंह ने नसीहत दी है कि आरजेडी के सभी कार्यकर्ता इस बात को अमल में लाए ताकि पार्टी की हर हर नीति बिहार के लोगों तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से सभी पंचायत स्तर तक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं जिससे कि आने वाले चुनाव में आरजेडी के महत्वपूर्ण मुद्दे लोगों के बीच जाए. इतना ही नहीं आरजेडी नेताओं को कहा गया है कि 30 मार्च तक जिला व प्रखंड स्तर पर 1520 प्रमुख कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर पार्टी को दें.

उधर बिहार बीजेपी के नेता और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने जगदानन्द के इस फरमान पर चुटकी ली. उन्होंने ट्वीट किया, ‘’लाखों लोगों को रोजगार देने वाली सूचना क्रांति को आईटी-वाईटी कह कर लालू प्रसाद ने कभी इसका मजाक उड़ाया था.  उनकी पार्टी आज किस मुंह से बिहार में आईटी पार्क पर सवाल पूछ रही है?  जिनके राज्य में हर जिले से पूंजी, श्रम और प्रतिभा का पलायन हुआ, उन्हें अपने शासन में रोजगार देने का जिलावार आंकड़ा जारी करना चाहिए.’’

दरअसल, लालू यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तब एक पत्रकार ने आईटी सेक्टर को लेकर सवाल किया था तो लालू ने जवाब में कहा था, ‘’ये आईटी वाईटी क्या होता है.’’ बता दें कि सोशल मीडिया पर पार्टी प्रमुख लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, राबड़ी देवी और आरजेडी के कई नेता काफी एक्टिव हैं. अब अपने कार्यकर्ताओं को यह टास्क दिया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget