एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा के बयान का साइड इफेक्ट, आरजेडी के बागी नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लहराई बंदूक

आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि अगर ईवीएम को लूटने से बचाने के लिए हथियार उठाना पड़े तो उठाना चाहिए. कुशवाहा बिहार में महागठबंधन का हिस्सा हैं और उनकी पार्टी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Lok Sabha Election 2019: आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के ईवीएम लूटने के प्रयास बंद नहीं हुए तो सड़कों पर खून बहेगा वाले बयान के समर्थन में आरजेडी के बागी नेता रामचंद्र सिंह यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में हथियार लहराते हुए दिखे. आचार संहिता लागू होने के बाद भी बेखौफ होकर आरजेडी नेता ने हथियार का प्रदर्शन किया. भभुआ से पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है. इसे बचाने के लिए हम गोली चलाने के लिए तैयार हैं.

आरजेडी नेता ने कहा, ''बगैर लड़े हुए अधिकार नहीं मिलने वाला है. रामचंद्र यादव की तरह करोड़ों रामचंद्र लोकतंत्र की रक्षा के लिए, प्रजातंत्र की रक्षा के लिए और इस संविधान की रक्षा के लिए हमलोग लड़ने के लिए, मरने के लिए और जेल जाने के लिए तैयार हैं.''

दरअसल रामचंद्र सिंह यादव आरजेडी का बागी नेता है हालांकि पार्टी ने अभी तक उसको बाहर नहीं किया है. लोकसभा चुनाव में बक्सर से आरजेडी प्रत्याशी जगदानंद सिंह और बीजेपी प्रत्याशी अश्विनी चौबे के खिलाफ रामचंद्र सिंह यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है. आरजेडी जिलाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी ने अभी तक उसपर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है. प्रेस कॉन्फ्रेस में वो खुद भी बोलता हुआ नजर आ रहा है कि तेजस्वी यादव ने अभी उसे बाहर नहीं निकाला है. हालांकि तेजस्वी यादव ने कहा कि रामचंद्र पार्टी का नेता नहीं है.

बता दें कि इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में समर्थकों से कहा कि आप अपने हथियारों के साथ ईवीएम को लूटने से बचाने की कोशिश करें. उन्होंने कहा कई जगह से खबरें आ रही हैं कि ईवीएम मशीन को अभी इधर से उधर किया जा रहा है. उन्होंने समर्थकों से कहा कि ईवीएम को बचाने के लिए हथियार भी उठाना पड़े तो उठाइए. कुशवाहा की पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है. वह बिहार की पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा कि ये शर्मनाक और चिंताजनक है. अगर कल कोई इस तरह की घटना होती है तो जिम्मेदारी भी इन्हीं लोगों की होगी. वहीं तेजस्वी यादव ने कुशवाहा के बयान पर कहा कि भाषा नहीं भाव को समझें.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget