एक्सप्लोरर

RJD के आमंत्रण पत्र से नाम गायब, तेज प्रताप बोले- क्या फर्क पड़ता है, दोनों भाई कल शंखनाद करेंगे

यह पूछे जाने पर कि कल आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में क्या वे शामिल होंगे, तेजप्रताप ने कहा कि क्यों नहीं शामिल होंगे. इसके लिए हमलोगों ने काफी तैयारी कर रखी है.

नई दिल्ली: कल आरजेडी का स्थापना दिवस है लेकिन आमंत्रण पत्र पर तेजस्वी यादव का नाम लिखा है और तेज प्रताप यादव का नाम नदारद है. इसके साथ ही आमंत्रण पत्र पर मीसा भारती का भी नाम नहीं है. इससे जुड़े एक सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि नाम रहने या ना रहने से क्या फर्क पड़ता है. पार्टी हमारी है. पार्टी के लोग हमारे हैं.

लालू यादव की राजनीतिक विरासत को लेकर परिवार में खींचतान की चर्चा के बीच यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें किनारे करने की कोई साजिश तो नहीं हो रही है, तेजप्रताप ने कहा कि हमें कोई क्यों किनारे करेगा. कोई साजिश नहीं और जो भी इस तरह का प्रचार कर रहा है वह बीजेपी और आरएसएस के लोग हैं.

आरजेडी के पोस्टर में दिखीं लालू यादव की बहू ऐश्वर्या, राजनीति में आने की अटकलें तेज

यह पूछे जाने पर कि कल आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में क्या वे शामिल होंगे, तेजप्रताप ने कहा कि क्यों नहीं शामिल होंगे. इसके लिए हमलोगों ने काफी तैयारी कर रखी है और यह रातदिन मेहनत कर यह योजना बनायी है कि कैसे तेजस्वी जी को सम्मान देना है. उन्होंने बताया कि हम दोनों भाई कल इकठ्ठे होकर कृष्ण और अर्जुन की तरह फिर शंखनाद करेंगे.

गौरतलब है कि हाल ही तेज प्रताप यादव के एक फेसबुक पोस्ट ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इस फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताप यादव के राजनीति छोड़ने संकेत थे. हालांकि बाद में तेज प्रताप ने कहा कि उनकी फेसबुक आईडी को हैक किया गया था. इसको लेकर उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर परिवार को तोड़ने का आरोप लगाया था.

वहीं आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि उनकी पार्टी का स्थापना दिवस समारोह आरजेडी के पटना स्थित मुख्यालय परिसर में कल आयोजित किया गया है. समारोह का उद्घाटन बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे. उन्होंने बताया कि समारोह मे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद जगदानन्द, शिवानन्द तिवारी, कांति सिंह, सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, बुलो मंडल सहित दूसरे सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और नेता उपस्थित रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, जानें पूरी अपडेट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, जानें पूरी अपडेट
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget