एक्सप्लोरर

गर्भवती हथिनी की मौत से दुखी सांसद रवि किशन ने कहा- खत्‍म हो जाए दुनिया तो अच्‍छा होता

गोरखपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे रवि किशन केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या पर बेहद दुखी नजर आए. इस मौके पर उन्होंने लोगों से पर्यावरण बचाने की भी अपील की.

गोरखपुरः योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर के सांसद और फिल्‍म अभिनेता रवि किशन मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के जन्‍मदिन और विश्‍व पर्यावरण दिवस पर गोरखपुर की एसबीआई की शाखा में पौधरोपण करने पहुंचे. यहां पर उन्‍होंने कहा कि दुनिया खत्‍म हो जाए, तो अच्‍छा होता. रवि किशन ने आखिर दुखी मन से ये बात क्‍यों कही, यह हम आपको बताते हैं. दरअसल रवि किशन केरल में गर्भवती हथिनी की हत्‍या से दुखी हैं. वे चाहते हैं कि दोषियों को सख्‍त से सख्‍त सजा मिले. इस दौरान वे पर्यावरण और पृथ्‍वी को बचाने को लेकर भी चिंतित दिखे.

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने एसबीआई की प्रशासनिक शाखा पर पौधरोपण किया और इसके बाद उन्‍होंने साहित्‍यकार आचार्य नरेन्‍द्र देव पाण्‍डेय की पुस्‍तक ‘संघम शरणम् गच्‍छामि’ का विमोचन किया.

इसके बाद जब रवि किशन स्‍पीच देने लगे, तो अचानक भावुक हो गए. उन्‍होंने कहा कि वे महादेव की आराधना दोनों समय करते हैं. दुआ करते हैं कि मनुष्‍य से कोई गलती हुई हो, तो उसे माफ कर दें. आप सभी ज्ञानी हैं. धरती खत्‍म हो रही है. विश्‍व खत्‍म हो रहा है. हम चाहते हैं कि खत्‍म हो जाएं.

गर्भवती हथिनी की मौत से दुखी सांसद रवि किशन ने कहा- खत्‍म हो जाए दुनिया तो अच्‍छा होता

रवि किशन ने आगे कहा कि अगर ऐसे ही सब चल रहा है, तो सब खत्‍म ही हो जाए. उनका ये वक्‍तव्‍य सुनकर कुछ देर के लिए सभागार में सन्‍नाटा छा गया. उसके बाद भी वे चुप नहीं हुए. उन्होंने कहा कि एक ही बार में खेल खत्‍म हो जाए, तो अच्‍छा है. रोज सुबह उठकर पूजा करते हैं, शंख बजाते हैं. महादेव से दुआ मांगते हैं कि पृथ्‍वी को संभाल लें. मनुष्‍य से कोई गलती हुई है तो माफ कर दें. लेकिन मनुष्‍य दरिंदा बनता रहेगा, सुधरेगा नहीं तो क्‍या किया जाए. एक ही टाइम में भस्‍म हो जाए.

बीजेपी सांसद ने धरती को बचाने और पर्यावरण के दोहन पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि पेड़ों को काटने और बेतहाशा निर्माण को भी रोकना होगा. हमें पर्यावरण की चिंता करनी होगी. नहीं तो ऐसा भी हो सकता है कि धरती फट जाए और हम सभी की मृत्‍यु भी हो सकती है.

गर्भवती हथिनी की मौत से दुखी सांसद रवि किशन ने कहा- खत्‍म हो जाए दुनिया तो अच्‍छा होता

दरअसल सांसद रवि किशन केरल में गर्भवती हथिनी को पटाखा खिलाने के कारण हुई मौत की घटना से दुखी हैं. उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्‍हें सख्‍त सजा देने की अपील की है. उन्‍होंने कल ही गोरखपुर में एक हथिनी को नहलाया और उसकी सेवा की थी. रवि किशन ने कहा, "केरल में एक गर्भवती हथिनी को पटाखा खिलाकर मार दिया गया. कोरोना जैसी महामारी चल रही है. मृत्‍यु हो रही है. लेकिन, उसने अपने अंदर के दरिंदे को जिंदा रखा हुआ है. अपने अंदर के जानवर को मरने नहीं दे रहा है."

अंधविश्वास से भागेगा कोरोना? Bihar में महिलाओं ने कोरोना को देवी मानकर की पूजा

ये भी पढ़ें: 

निज़ामुद्दीन मरकज़ मामले की CBI जांच की ज़रूरत नहीं, केंद्र का SC में हलफनामा  

कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च 2021 तक कोई भी नई योजना नहीं 

केरल में गर्भवती हथिनी की मौत पर केविन पीटरसन ने कहा- ये क्रूरता है, आखिर क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget