एक्सप्लोरर

पासपोर्ट विवादः आजम खान के बेटे अब्दुल्ला पुलिस हिरासत में, गलत डॉक्यूमेंट देने का है आरोप

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अब्दुल्ला के खिलाफ पासपोर्ट बनवाने के दौरान गलत दस्तावेज देने का आरोप है.

रामपुरः आजम खान के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. समाजवादी पार्टी (एसपी) के विधायक और यूपी सरकार में पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पासपोर्ट बनवाने के दौरान गलत डॉक्यूमेंट देने के मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. आरोपों के मुताबिक उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र और पासपोर्ट पर अलग जन्मतिथी है. अब्दुल्ला के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता आकाश सक्सेना ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. अब्दुल्ला स्वार विधानसभा सीट से एसपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे हैं.

आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. रिपोर्ट के मुताबिक अब्दुल्ला आजम खान पर गलत दस्तावेज पेश कर पासपोर्ट बनवाने का आरोप है. बीजेपी नेता की मांग है कि अब्दुल्ला का पासपोर्ट जब्त किया जाए.

बीजेपी नेता काफी दिनों से इस मामले को उठा रहे हैं. साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था. उनका आरोप है कि जौहर विश्वविद्यालय में अनैतिक रूप से लाभ देने को लेकर दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए गए हैं.

इससे पहले मदरसे से किताब चोरी करने के मामले में पुलिस ने आजम खान की यूनिवर्सिटी में छापेमारी थी. इस छापेमारी में वहां से चोरी की लगभग 100 किताबों को बरामद किया है. इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है.

दरअसल मदरसा आलिया की 9000 से अधिक किताबें चोरी हुई थीं जिसमें कई दुर्लभ पांडुलिपियां भी हैं. चोरी हुई किताबों का आजम खान की यूनिवर्सिटी में होने का शक था.

यूपी: सपा सांसद आजम खान पर लगा मदरसे से किताब चोरी करने का आऱोप, छापेमारी में 100 किताबें बरामद

उन्नाव मामला: सीबीआई ने बीजेपी विधायक सेंगर और 10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया

 

उन्नाव गैंगरेप: कभी नहीं हुआ इंसाफ, जिले के एसपी ने 33 बार अनसुनी की पीड़ित बेटी की फरियाद

उन्नाव केस पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा- BJP अपने लाडले विधायक पर कार्रवाई नहीं कर रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- 'खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे'
जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- 'खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget