एक्सप्लोरर

अयोध्या में 6 दिसम्बर से शुरू हो जाएगा 'राम मंदिर' का निर्माण: रामविलास दास वेदांती

राम जन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राम विलास वेदांती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आगामी 6 दिसंबर से शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण भाजपा और मोदी-योगी ही कराएंगे. यह काम सपा-बसपा और कांग्रेस कभी नहीं करेगी.

लखनऊ: राम जन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राम विलास वेदांती ने एक बार फिर राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आगामी 6 दिसंबर से शुरू हो जाएगा और मुस्लिमों को अयोध्या के बाहर जमीन दी जाएगी. उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर आपसी सहमति से बनेगा, उन्हें कोर्ट से कोई आशा नहीं है.

वेदांती का कहना है कि मुस्लिमों को अयोध्या के बाहर मस्जिद के लिए जमीन दी जाएगी. लेकिन मस्जिद बाबर के नाम पर नहीं बनेगी क्योंकि बाबर आतंकवादी, लुटेरा था, लूटने आया था लूट के चला गया. आतंकवादी के नाम पर मस्जिद नहीं बन सकती.

उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण भाजपा और मोदी-योगी ही कराएंगे. यह काम सपा-बसपा और कांग्रेस कभी नहीं करेगी क्योंकि अब तक इस पार्टी की ओर से मंदिर निर्माण के पक्ष में कुछ नहीं कहा गया है..

बता दें कि इससे पहले वेदांती ने दावा किया था कि विवाद के पक्षकारों ने मंदिर विवाद को आपसी समझौते से हल करने का फार्मूला आपसी सहमति से निकाल लिया है. वेदांती ने कहा था कि कुछ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की मध्यस्थता से आपसी सहमति बन गई है. इसके तहत लखनऊ में दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद बनाई जाएगी, जबकि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनेगा. उन्होंने यह भी दावा किया था कि मस्जिद बाबर के नाम पर नहीं होगी.

राम विलास वेदांती ने इलाहाबाद में यह भी कहा था कि दो अक्टूबर से पहले सुप्रीम कोर्ट में आउट ऑफ कोर्ट सेटेलमेंट होने का हलफनामा दाखिल कर इस पर अदालत की मुहर भी लगवा ली जाएगी.

वेदांती ने यह भी दावा किया है कि आउट आफ कोर्ट सेटेलमेंट के तहत ही अगले साल लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. उनके मुताबिक़ देश में अमन चैन कायम रहने और आपसी भाई चारा बढ़ाने के लिए लखनऊ में प्रस्तावित मस्जिद और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम सभी लोग मिल जुलकर कराएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget