एक्सप्लोरर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंदूक लहराने वाले आरजेडी के बागी नेता रामचंद्र यादव के घर पुलिस की छापेमारी, हथियार का लाइसेंस जब्त

रामचंद्र यादव ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बंदूक लहराई और कहा कि संविधान की रक्षा के लिए मरने और जेल जाने के लिए तैयार हैं. रामचंद्र का बयान आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान के समर्थन में आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ईवीएम को लूटने से बचाने के लिए हथियार भी उठाना पड़े तो उठाइए.

नई दिल्ली: आरजेडी के बागी नेता रामचंद्र सिंह यादव के घर पुलिस ने छापेमारी की और हथियार का लाइसेंस जब्त कर लिया. कैमूर के एसपी ने इस बात की पुष्टि की. बता दें कि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामचंद्र यादव ने बंदूक लहाराई थी और कहा था कि लोकतंत्र खतरे में है. इसे बचाने के लिए हम गोली चलाने के लिए तैयार हैं. दरअसल बिहार के भभुआ से पूर्व विधायक रामचंद्र यादव का ये बयान उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान के समर्थन में आया जिसमें उन्होंने कहा था कि ईवीएम को लूटने से बचाने के लिए अगर हथियार भी उठाना पड़े तो उठाना चाहिए.

कुशवाहा के बयान का समर्थन करते हुए रामचंद्र यादव ने कहा, ''बगैर लड़े हुए अधिकार नहीं मिलने वाला है. रामचंद्र यादव की तरह करोड़ों रामचंद्र लोकतंत्र की रक्षा के लिए, प्रजातंत्र की रक्षा के लिए और इस संविधान की रक्षा के लिए हमलोग लड़ने के लिए, मरने के लिए और जेल जाने के लिए तैयार हैं.''

वहीं एडीजी (हेडक्वार्टर) के कृष्णन ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा और रामचंद्र यादव दोनों मामलों का चुनाव आयोग ने संज्ञान ले लिया है. आदर्श आचार संहिता अभी भी लागू है. जहां तक उपेंद्र कुशवाहा का सवाल है अगर उन्होंने सीधे तौर पर किसी को उकसाया होगा तो इसकी जिम्मेदारी उनके ऊपर होगी.

बता दें कि रामचंद्र यादव आरजेडी का बागी नेता है हालांकि पार्टी ने अभी तक उसको बाहर नहीं किया है. लोकसभा चुनाव में बक्सर से आरजेडी प्रत्याशी जगदानंद सिंह और बीजेपी प्रत्याशी अश्विनी चौबे के खिलाफ रामचंद्र सिंह यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है. आरजेडी के कैमूर जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन ने कहा कि रामचंद्र को अभी कागज़ी तौर पर पार्टी से नहीं निकाला गया है. चुनाव में व्यस्त रहने की वजह से रामचंद्र यादव पर कोई कार्रवाई नहीं की गई लेकिन चुनाव नतीजों के बाद उन्हें कागज़ी तौर पर पार्टी से बाहर निकाला जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेस में रामचंद्र यादव ने खुद भी कहा कि तेजस्वी यादव ने अभी उसे बाहर नहीं निकाला है. हालांकि तेजस्वी यादव ने कहा कि रामचंद्र आरजेडी का नेता नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget